Sudarshan Today
Other

मंत्री श्री पटेल ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण

नरसिंहपुर – प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को गोटेगाँव के ग्राम बढ़ैयाखेरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन आयुष्मान आरोग्य केन्द्र (उप स्वास्थ्य केन्द्र) का लोकार्पण किया।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतम पुरी, ज़िला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार, सीएमएचओ डॉ राकेश बोहरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

 

उल्लेखनीय है कि उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु कक्ष एवं परिसर में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के निवास हेतु आवास व्यवस्था एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के निवास हेतु आवास की व्यवस्था है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यहां आरोग्य मंदिर बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिलेगी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ग़रीब कल्याण के कार्य किए जा रहें हैं। ग़रीब व्यक्ति भी अपना इलाज निःशुल्क करा सकें इसलिए आयुष्मान निरामय योजना प्रारंभ की गई। अब ग़रीब को अपने व परिवार के इलाज की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार सतत रूप से प्रयासरत है। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। अपने एकात्म मानववाद के दर्शन से उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने के जो विचार दिये हैं उन्हें केंद्र सरकार पूरा कर रही है। भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय की कल्याणकारी दृष्टि दी। उनका विचार था कि स्वतंत्रता तभी सार्थक होती है, जब वो हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बने। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भारतीय मानस को सशक्त राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व झोंक कर कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। सत्ता बड़ी चीज नहीं बल्कि यह साधन है। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर जनता के कल्याण के काम निरंतर करते रहेंगे। उन्हीं के विचार को आत्मसात् कर आगे बढ़ रहे हैं। उनके विचारों ने हमें ताक़त दी है। उनका मानना था कि केवल भवन निर्मित होने से विकास नहीं होता।

 

क्षेत्रीय विधायक श्री नागेश ने इस आरोग्य मंदिर के लिये सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब इलाज के लिए व्यक्ति को भटकना नहीं पड़ेगा।

Related posts

आचार संहिता लागू शहर में नगर निगम की ओर से जगह जगह लगे बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू

Ravi Sahu

कृषि उपज मण्डी में 28 मार्च से 2 अप्रैल तक घोष विक्रय बंद रहेगा

Ravi Sahu

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छापामार कार्यवाही मावा मिठाई, सेव, जलेबी, खजूर के लिए नमूने

Ravi Sahu

स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन का सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

Ravi Sahu

जमीन का चांद हाथों में पूजा की थाली थामे आसमान के चांद के इंतजार में

Ravi Sahu

चंदा राशी एकत्रित कर नवयुवा मुक्तिधाम परिसर में करायेंगे शिव जी की मुर्ती स्थापना को लेकर मंदिर का निर्माण

Ravi Sahu

Leave a Comment