भ्याना— विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत देदला दयाखेड़ी में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथिके रुप में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज दुलीचंद राठौर सहित सभी विभाग पीएचई ,स्वास्थ्य ,राजस्व बिजली विभाग ,कृषि , महीला बालविकास,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा विभाग से नोडल अधिकारी बीओ साहब द्वारा संक्षिप्त में जानकारी दी गई एवम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज राठौर द्वारा ओजस्वी उद्बोधन में पात्र हितग्राही को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य और प्राप्त आवेदन का तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करवाया गया और आगमी 22 जनवरी रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अपने नगर को अयोध्या बनाने , दीप रंगोली भजन कीर्तन दान पुण्य कर उत्सव मानने के लिए ग्रामीण जनों को प्रेरित किया गया lइस अवसर पर मंडल महामंत्री सिद्धनाथ वर्मा, जनपद सदस्य तुलसीराम बंजारा , भागीरथ नागर जनपद सदस्य सईद भाई मंसूरी बाबूलाल पाल , अर्जुन सिंह तंवर, कन्हैया लाल तंवर,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील जी पटेल, देवली के सरपंच नंदकिशोर पंडित ,फूलसिंह अहिरवार सरपंच संयोजक कमल तवर ,धीरप कमल पाल, रामबाबू वर्मा,देव सिंह गुर्जर सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे, संचालन एवं आभार व्यक्त सरपंच राम चरण गुर्जर द्वारा किया गया।