Sudarshan Today
Other

उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य समारोह में कलेक्टर तरुण भटनागर ने ध्वज फहराया

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी- जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर शासकीय उ.मा. विद्यालय क्रमांक 2 के सामने स्थित प्रांगण (बड़ी फील्ड) निवाड़ी में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर तरूण भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री भटनागर ने पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान सशस्त्र बलों की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे का उद्घोष किया गया। समारोह में परेड कमांडर बृहस्पति कुमार साकेत रक्षित निरीक्षक तथा उप कमांडर पीयूष शर्मा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। परेड की टुकड़ियां एक-एक करके मंच के सामने से कदमताल करते हुए निकलीं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड के सभी कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया।मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन मुख्य अतिथि कलेक्टंर श्री भटनागर द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप रंग बिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए। तत्पश्चात कलेक्टर श्री भटनागर ने जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहला स्थान शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र 2 निवाड़ी तथा दूसरा स्थान शास. कन्या हाई स्कूल निवाड़ी को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 6 विद्यालयों होप एकेडमी निवाड़ी, जीजस क्राईट्स मॉडल स्कूल निवाड़ी, शास. कन्या हाई स्कूल निवाड़ी, क्राईट्स ज्योति हाई स्कूल निवाड़ी, शास. उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.1 निवाड़ी तथा शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.2 निवाड़ी के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर केन्द्रित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसमें शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 2 निवाड़ी ने प्रथम, शास. कन्या हाई स्कूल निवाड़ी ने द्वितीय तथा शा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 1 निवाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री भटनागर ने सभी विजेता विद्यालयों के दलों को प्रमाणपत्र प्रदान किये।सशस्त्र परेड में प्लाटून नंबर 3 मप्र पुलिस की टुकड़ी रही प्रथम कार्यक्रम में उप निरीक्षक कुलदीप यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस बल निवाड़ी, उपनिरीक्षक शाहित खान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, उप निरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में जिला पुलिस बल निवाड़ी, सैनिक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में होमगार्ड निवाड़ी तथा अनुराग यादव के नेतृत्व में एनसीसी (शास. स्नात्कोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी) ने आयोजित परेड में प्रदर्शन किया। इनमें से प्लाटून कमांडर संदीप यादव उप निरीक्षक के नेतृत्व में प्लाटून नंबर 3 मप्र पुलिस ने प्रथम स्थान, प्लाटून कमांडर शैलेंद्र यादव सैनिक के नेतृत्व में प्लाटून नंबर 4 होम गार्ड ने द्वितीय स्थान, तथा प्लाटून कमांडर अनुराग यादव के नेतृत्व में प्लाटून नंबर 5 एनसीसी को तृतीय स्थान किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हुए पुरूस्कृत मुख्य अतिथि ने परेड में भाग लेने वाली उत्कृष्ट टुकड़ियों को पुरूस्कृत किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी निरंजना जैन, पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी, अपर कलेक्टर एसके अहिरवार, एस.डी.एम. निवाड़ी आर.एस. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा तिवारी, अधिकारीगण, कर्मचारी, पत्रकारगण तथा गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को जिले के ग्राम जामनी गुर्जर आयेंगे

Ravi Sahu

26 नवंबर की रैली को लेकर पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने सेक्टर प्रभारी व वूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Ravi Sahu

जिले वासियों को अच्छे वातावरण के साथ महोत्सव का आनंद ले सकें यही महोत्सव का उद्देश्य है – विवेक शेंडेय

Ravi Sahu

एनएसएस इकाई द्वारा एकलव्य विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वच्छांजलि कार्यक्रम

Ravi Sahu

दिग्विजय सिंह जी के साथ राजनीतिक दल के साथ मेरे गहने पारिवारिक संबंध है देवेंद्र सिंह पटेल 

Ravi Sahu

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विधायक उमाकांत शर्मा पहुँचे लटेरी,

Ravi Sahu

Leave a Comment