Sudarshan Today
Other

जिले वासियों को अच्छे वातावरण के साथ महोत्सव का आनंद ले सकें यही महोत्सव का उद्देश्य है – विवेक शेंडेय

16 फरवरी को भव्यता के साथ शुरू होगा बुंदेली दमोह महोत्सव

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह 

दमोह – बुंदेली गौरव न्यास द्वारा वर्ष 2012 से निरंतर आयोजित किए जाने वाले बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष पुनः किया जा रहा है इस संबंध में बुंदेली गौरव न्यास द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन महोत्सव परिसर तहसील मैदान में आयोजित की गई जिसमें महोत्सव संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई।

न्यास अध्यक्ष अंबालाल पटेल ने कहा कि बुंदेली दमोह महोत्सव दमोह जिले वासियों के लिए एक मंच प्रदान करता है कि वह अपनी विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रदर्शन कर सके साथ ही मनोरंजन के साधन भी पर्याप्त रूप में महोत्सव में रहते हैं।

सचिव प्रभात सेठ ने कहा कि बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 16 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार महोत्सव को और बेहतर बनाने का प्रयास न्यास द्वारा किया जा रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा दमोह के लोगों के लिए अधिक साधन मिलेंगे चाहे वह मनोरंजन हो, विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान या व्यापार। इस बार महोत्सव में अभी तक अधिकांश स्टॉल बुक हो चुके हैं और महोत्सव की शुरुआत होने के पूर्व बाकी स्टॉल भी भर जाएंगे। मंचीय कार्यक्रम में नृत्यश्री, वाद्य श्री, स्वर श्री जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे, साथ ही और सुझाव आने पर महोत्सव को और बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।

विवेक शेंडेय ने कहां की बुंदेली गौरव न्यास बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन विगत कई वर्षों से करता आ रहा है इस वर्ष 16 से 27 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन होगा। पूर्व के वर्षों की तरह परंपरागत कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें दमोह के कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का कार्य किया जाता रहा है। हमारा प्रयास रहता है कि अन्य राज्यों की संस्कृति को भी लोग जाने जिसके लिए महोत्सव समिति द्वारा अन्य राज्यों की कला संस्कृति को भी प्रदर्शित करने का कार्य प्रयास रहता है। महोत्सव में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन खान-पान के संसाधन उपलब्ध रहेंगे साथ ही लोग विभिन्न तरह के खरीदारी के लिए स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें छोटे-बड़े सभी प्रकार के व्यापारी सम्मिलित रहते हैं। बुंदेली दमोह महोत्सव का यह उद्देश्य है कि दमोह का व्यापार बड़े, जिले वासियों को एक अच्छा वातावरण के साथ मनोरंजन के लिए महोत्सव का आयोजन होता है

पत्रकार वार्ता में बुंदेली गौरव न्यास से अध्यक्ष अंबालाल पटेल, सचिव प्रभास सेठ, विवेक शेंडेय, रमन खत्री, मनीष तिवारी, संतोष रोहित, देवेंद्र राजपूत, अभिलाष मिंटू हजारी, योगेश संगतानी, मोनू राजपूत, संजू यादव, नीलेश सिंघई राजू नामदेव, राजीव अयाची, दिनेश प्यासी, कमल करोसिया, अजय मसीह, मोंटी रैकवार, टोनी राय, धर्मेंद्र रोहित, अमित वर्मा, मयंक वाधवा, अमित जैन, विकास जैन ब्रज सेन गौरव चौराहा एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही.

Related posts

जिला नीमच तहसील मनासा सुदर्शन टुडे अखिल भारतीय तीन दिवसी खेल महोत्सव कार्यक्रम

Ravi Sahu

टेक्निकल प्रोफेशनल एजुकेशन इन इंडिया’ ने देशभक्ति गीतो के साथ किया पौधारोपण*

Ravi Sahu

कोई भी हुनर बेकार नहीं जाता – कलेक्टर छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

Ravi Sahu

पेट्रोल पंप पर जांच के निर्देश, अधिकारियों ने की पेट्रोल पंपों की जांच

Ravi Sahu

अंशिका, आयुष, ऋषिका, इमरती, पूर्वी, आसिब रहे अव्वल

Ravi Sahu

कांग्रेस कमेटी के प्रखण्ड अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद के सौजन्य से लोगों के बीच किया कंबल वितरण

Ravi Sahu

Leave a Comment