सारंगपुर/(गोपाल राठौर)
मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भगवत शरण माथुर दलित शोषित वंचित लोगो की चिंता करने वाले सेवा की प्रतिपूर की कुशल संगठक एवं महान चिंतक थे यह बात स्वर्गीय भगवतशरण माथुर की पुण्यतिथि पर गुरूवार शाम को भाजपा कार्यालय मे आयोजित पुष्पांजलि सभा मे विधायक गोतम टेटवाल ने कही उन्होंने कहाँ कि उनकी नीतियों के कारण ही प्रदेश मे बीस साल पहले प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी थी।कार्यक्रम को पुर्व विधायक कुंवर कोठार निर्मल जेन पी एस मंडलोई जिला उपाध्यक्ष अक्षय सक्सेना नगरपालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल गुलावता मंडल अध्यक्ष सतीशसिह बेस विष्णु पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने अपने अपने अनुभव साझा कर उन्हें पुष्पाजलि अर्पित की। तथा दो मिनिट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने भगवतशरण माथुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का संचालन मनोज जेन ने किया। इस दोरान पुर्व मंडल अध्यक्ष ओम पुष्पद रमेशचन्द्र पुष्पद महामंत्री रमेश लववंशी पुर्व नपाध्यक्ष भैरूंलाल पुष्पद दिनेश शर्मा शिवनारायण काका नरेन्द्र कंडारे पार्षद राकेश पुष्पद भानु लववंशी अमित गिरजे बाबु अहिरवार सुनील बागवान कुलदीप राठौर अमित सक्सेना विनोद लववंशी नवीन रूण्डवाल महेश पुष्पद अनूप परमार इफ्तिखार अंसारी राहुल पुष्पद मांगीलाल टेलर पृथ्वी टेटवाल श्याम सोलंकी गोलु बाल्मीकि विनोद पुष्पद राजेश बेस सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।