Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

शाजापुर जिले की सभी विधान सभा से कौनसा प्रत्याशी है कितने वोट से आगे, देखे यहाँ

 

रवि साहू भोपाल सुदर्शन टुडे न्यूज़ 9770177477

 

MP Election Result 2023: शाजापुर जिले की सभी विधान सभा से कौनसा प्रत्याशी है कितने वोट से आगे, देखे यहाँ शाजापुर जिले की सभी विधान सभा से कौनसा प्रत्याशी है कितने वोट से आगे, देखे यहाँ मध्य प्रदेश राज्य के शाजापुर विधानसभा क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्रों से मिलकर बनाया गया है. इसमें 2 जनपद पंचायत, 1 नगर पालिका और 1 नगर पंचायत शामिल है. यहां कुल मतदाता संख्या 2,44,208 है, जिसमें सबसे अधिक मतदाता, लगभग 55 हजार एससी-एसटी वर्ग के हैं, तो वहीं 40 हजार अल्पसंख्यक हैं और बाकी सामान्य वर्ग से आते हैं. मतदाताओं में 1,25,429 पुरुष और 2,44,208 महिलाएं शामिल हैं. अगर बात करे 2023 चुनाव की तो इस विधानसभा सीट पर कुल 85.01% वोट पड़े। इसमें से पुरुष वोटरों की संख्या 87.11% थी, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 82.79% थी।

कुल प्रत्याशी- 9

प्रत्याशी पार्टी

अरुण भीमावत भाजपा
ओमप्रकाश वर्मा निर्दलीय
हरि सिंह ठाकुर (गोहिल) निर्दलीय
अमित जाटव निर्दलीय
सुनील निर्दलीय
कांतिलाल आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
भागीरथ बागानिया बसपा
राम स्वरूप शर्मा निर्दलीय
हुकुम सिंह कराड़ा कांग्रेस

शाजापुर विधानसभा से कौन और कितने वोटो से है आगे?

जानकारी के अनुसार बता रहे है कि शाजापुर विधानसभा के पहले राउंड में कुल 14566 से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमवात 364 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह से आगे चल रहे है।

शुजालपुर विधानसभा से कौन और कितने वोटो से है आगे?

मध्य प्रदेश के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,17,561 मतदाता हैं. इनमें 38 हजार अल्पसंख्यक और परमार और मेवाड़ा समाज के सबसे अधिक मतदाता हैं. इस क्षेत्र में 1,05,601 महिला मतदाता और 1,11,960 पुरुष मतदाताओं की संख्या है. यह क्षेत्र मुख्य रूप से भाजपा का गढ़ माना जाता है. जातिगत वोटों के आधार पर यहां चुनावी नतीजे निर्धारित होते हैं. अगर बात करे 2023 चुनाव की तो इस विधानसभा सीट पर कुल 84.7% वोट पड़े। इसमें से पुरुष वोटरों की संख्या 87.03% थी, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 82.24% थी।

कुल प्रत्याशी- 9

प्रत्याशी पार्टी

डॉ. क़ाज़ी. एस रहमान निर्दलीय
इंदर सिंह परमार निर्दलीय
कैलाश चौड़िया आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
रामवीर सिंह सिकरवार कांग्रेस
जोगेंद्र सिंह परमार निर्दलीय
कवि मनोहर बौद्ध बसपा
बाबूलाल मालवीय सपा
इब्राहिम बेग निर्दलीय
इन्‍दर सिंह परमार भाजपा

जानकारी के अनुसार बता रहे है कि शुजालपुर विधानसभा राउंड में कुल वोट 20075 से भाजपा प्रत्याशी इन्दर सिंह परमार 4786 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार से आगे चल रहे है।

Related posts

खाद के लिए किसानों ने फिर सड़क जाम की पुरानी डिंडोरी, मंडला नाका पर लगा जाम

Ravi Sahu

राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का दिया गया लाभ

Ravi Sahu

राम सेना दल के द्वारा यात्रा राम जी की पातीमा यात्रा निकाली गई

Ravi Sahu

स्वास्थ्य मंत्री ने गैरतगंज में एक करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण

asmitakushwaha

समर्थन मूल्य पर अभी तक शुरू नहीं हुई मूंग की खरीदी सौंपा ज्ञापन

asmitakushwaha

*सड़क नहीं होने से ग्रामीण हो रहे परेशान जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान*

Ravi Sahu

Leave a Comment