Sudarshan Today
Other

जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से भाजपाईयों ने लिया जनता का आर्शीवाद

सुदर्शन टुडे डिंडोरी

जन आर्शीवाद यात्रा 34 ग्राम से होते हुए 170 कि.मी. सफर कर पहुॅची शहपुरा

यात्रा का स्वागत करने लगभग 50 हजार जनता का उमड़ा जन सैलाब

डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन के द्वारा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन आर्शीवाद यात्रा प्रदेश के 05 स्थानों से निकाली गई जिसमें जिला मण्डला में 05 सितम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा मण्डला जिले से डिण्डौरी जिले में ग्राम कमकोमोहनिया पहुॅची जहाॅ रथ यात्रा के प्रभारी राव उदयप्रताप सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, यात्रा सहप्रभारी अभिलाष पाण्डेय का ग्राम में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं विधानसभा शहपुरा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री पंकज सिंह तेकाम जिला महामंत्री जयसिंह मरावी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र दुवे, जिला मीडिया प्रभारी सूधीर दत्त तिवारी, पूर्व विधायक डीसी उरैती, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम मरावी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष परासराम नागेश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरबदिया मरकाम, आईटी संयोजक राहूल पाण्डे, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता, अंजू साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते, मंडल महामंत्री गजेन्द्र ठाकुर अनिल साहू शुभांशु चंद्रोल के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। यात्रा कमकोमोहनिया से निकलते हुए शहपुरा विधानसभा के ग्राम भानपुर पहुॅची जहाॅ अमरपुर मण्डल अध्यक्ष कृष्ध्णकुमार मिश्रा एवं मण्डल के पदाधिकारियों ने हजारों की तदात में यात्रा का स्वागत किया एवं भानपुर में सभा का आयेाजन किया गया। इसके बाद यात्रा विकास खंड समनापुर पंहुची जहां समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत ने मण्डल के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया साथ ही समनापुर में सभा का आयेाजन किया गया। जिसमें उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने म.प्र. में भाजपा सरकार द्वारा किये गये विभिन्न विकास कार्यो के प्रति उनसे समर्थन करने की अपील की साथ ही कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहें है कोई एैसा व्यक्ति नही है जो कि हमारी सरकार की योजनाओं से लाभांवित न हुआ हों हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। सभा को केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि आज शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में म.प्र. विकास के अग्रिम पंक्ति पर है वर्तमान में हमारे शिवराज सिंह चैहान ने लाड़ली बहना योजना बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है साथ ही युवाओं के लिए सीखो कमाओं योजना के तहत रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास के मुख्यधारा पर कार्य कर रही है हम विकास के अधार पर चुनाव लड़ेगें विपक्ष के पास तो बताने के लिए कुछ भी नहीं है 2003 के पहले मिस्टर बंटाधार की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर कर विकास राज्य का नाम अंकित करवाया उन्होंने जनता जर्नादन से विकास के अधार पर आर्शीवाद मांगा उन्होने कहा कि कांगे्रस की सरकार सिर्फ झंूठ बोलने का कार्य करती है। यात्रा के प्रभारी संासद राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार की गरीब जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए जनता का आर्शीवाद मांगा भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोद के कारण आज हमारा देश विश्व गुरू बनने की तैयारी में है एवं प्रदेश के लोकप्रिय जननायक शिवराज सिंह चैहान के नेत्त्व में हमारे प्रदेश के साथ-साथ डिण्डौरी जिला भी विकास की ओर अग्रसर है आज भारी बारिश के बीच आप लोगों ने इस यात्रा मे बड़ जड़ कर हिस्सा लिया एवं इस यात्रा के साक्षी बने हम गौरान्वित महशूस कर रहे है। यात्रा का स्वागत करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है इन्द्रदेव भी मेहरवान है बारिश हुई है, कीचड़ भी हुआ है निश्चित ही कमल खिलेगा क्योकि कीचड़ में ही कमल खिलता है आप लोगों के आर्शीवाद से दोनो विधानसभा में कमल को खिलाना है और भाजपा सरकार को लाना है। इसके बाद यात्रा का काफिला बजाग विकासखंड के विभिन्न ग्रामेां से होते हुए बसनिया बोंदर में पहंुची जहां जनता द्वारा जगह-जगह वंदनवार गेट कल्स फूलमाला सांस्कृतिक नृत्य गाजा बाजा के साथ स्वागत होते हुए गाड़ासरई पहुंची जहां मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर साहू द्वारा मण्डल में रहने वाले पदाधिकारियों के साथ यात्रा का स्वागत किया भारी बारिश के चलते गाड़ासरई मंे भी यात्रा प्रभारीयों ने जनसमुदाय को संबोधित किया। गाड़ासरई से कूड़ा, सिमरिया, घानाघाट, समनापुर तिराहा पहंुची जहां नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमति सुनीता अशोक सारस के साथ सैंकड़ो भाजपा एवं नगर के नागरिकों द्व़ारा यात्रा प्रभारियों का स्वागत किया गया। तत्पश्यचात यात्रा रथ नगर में प्रवेश हुआ जहां डिण्डौर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर ने भाजपा नेताओं के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया डिण्डौरी नगर में रोड शो के माध्यम से जनता से आर्शीवाद मांगा तत्पश्चात यात्रा शाहपुर मण्डल के विभिन्न ग्रामोें से होते हुए विक्रमपुर पहुंची जहां मण्डल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृव में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा 6 विकासखण्डों से होते हुए लगभग 170 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग 50 हजार जनता का आर्शीवाद प्राप्त कर शाहपुरा मण्डल पहुंची जहां भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाटी एवं मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के साथ शहपुरा के पदाधिकारियोें ने यात्रा के प्रभारियों का स्वागत किया साथ ही रोड शो होते हुए यात्रा शहपुरा बस स्टैंड पहुची जहां यात्रा प्रभारियों ने यात्रा में आए हुए जनता जर्नादन को संबोधित करते हुए आर्शीवाद मांगा इस जनआर्शीवाद यात्रा शहपुरा के लखेरा गार्डन पहंुची जहां भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे एवं शहुपरा विधान संयोजक संतोष साहू जिला मंत्री कीर्ती गुप्ता ने सभी आए हुए यात्रा के अतिथियों का स्वागत सत्कार कर सभी के साथ भोजन कर यात्रा का समापन किया।

Related posts

पत्थरों का अवैध उत्खनन जारी,ट्रालियों से ढोकर खकरी निर्माण में किया जा रहा उपयोग

Ravi Sahu

मंडला जिले के बीईओ कार्यालय निवास में ट्रेजरी की टीम बीते 10 दिनों से जांच कर रही है.

Ravi Sahu

भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ा समूह

Ravi Sahu

वन्य जीवों को मारने वाला अपराधी गिरफ्त में

Ravi Sahu

इंदिरा कॉलोनी स्थिति आडियोटोरियम मे एम आई सी चेयरमैन की मीटिंग बुलाई गई प्रधानमंत्री मोदी जी का अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद किया गया —महापौर 

Ravi Sahu

लोकेशन शमशाबाद शमशाबाद में आयोजित जन दर्शन यात्रा में मप्र और असम राज्य के मुख्यमंत्री शामिल हुए, आमजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

Ravi Sahu

Leave a Comment