Sudarshan Today
BODA

कर्मचारी महासंघ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ एवं अखिल भारतीय सफाई संघ कर्मचारियों ने की पत्रकारवार्ता आयोजित कर दी मांगो की जानकारी, लगाए नारे

सुदर्शन टुडे संवाददाता ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार

बोड़ा:- नगर परिषद बोड़ा में कार्य कर्मचारी महासंघ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ एवं अखिल भारतीय सफाई संघ कर्मचारि बैनर तले नगर परिषद बोड़ा परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर मांगो की जानकारी दी व नारे लगाए गए। इसके पहले विगत दिवस में समस्त पदाधिकारी सभी कार्यकर्ता एक स्थान पर एकत्रित होकर 18 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नाम नायब तहसीलदार सीएमओ कार्यालय में जाकर दिया जिसमें निम्न 18 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा।अखिल भारतीय सफाई मजूदर का.शाखा मध्यप्रदेश यूनियन के जिला महामंत्री महेश कुमार घावरी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और सफाई कर्मियों के द्वारा आज नपा परिसर में एकत्रित होकर हमने समस्त पत्रकार बंधुओ को हमारी 18 सूत्रीय मांगे व हमारे हक अधिकारों को माननीय प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जी को बताया हे लिखित पत्राचार, ज्ञापन, मौखिक से अवगत कराया है। *18 सूत्रीय मांगे जो निम्न प्रकार है। जैसे (1)प्रदेश की नगरी निकाय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों सफाई कर्मचारियों को शासन निर्देश अनुसार दिनांक 1:00 से 5:00 के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा चुंगी यात्री कर से कडोदरा बंद किया जाकर चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से दोगुना किया जावे,(2) पुरानी पेंशन योजना नगरी निकाय के समस्त सेवकों पर लागू किया जाए, (3)नगरी निकाय में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण किया जावे एवं नियमितीकरण कर्मचारियों को तृतीय चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थाई किया जावे, (4) निकाय में कार्य विनियमित कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उसके स्थान पर उसके परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, (5)समय मान वेतनमान का लाभ नगरीय निकायों के कर्मचारी को दिया जावे जो कि शासन निर्देशानुसार संभागीय कार्यालय में लंबित है( 6 )निकायों में कार्यरत समस्त संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति की जावे एवं पदोन्नति उपरांत चयनित कर्मचारियों 94(4)की पुष्टि की जावे,(7) नगरीय निकाय के कर्मचारीयो से अन्य विभागों का कार्य नहीं दिया जावे।(8) विभाग में एक ही शाखा में 3 वर्षों से अधिक कर्मचारियों की शाखा परिवर्तन की जावे सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार।(9) प्रत्येक तीन माह में आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में कर्मचारियों कल्याण समिति की बैठक आहूत की जावे। नगरी निकाय में कार्यरत वाहन चालकों एवं विद्युत शाखा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बीमा सुरक्षा योजना लागू किया जाए। व्यापम से 50% भर्ती की जावे तथा प्रतिशत भर्ती विभागीय की जावे। अथवा स्थापना व्यय में 65% से अधिक होने पर उक्त निकायों में नवीन भर्ती प्रतिबंधित की जावे शासनादेश अनुसार। (10)सफाई कामगारों को 2005 से पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाए।(11) मध्य प्रदेश की समस्त नगर निगम के नगर पालिका में सफाई व ठेका प्रथा समाप्त करावाई जाये। (12) मध्यप्रदेश में सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में सफाई कामगारों को जो आज दिनांक तक विनिविमित सफाई मित्र संविदा अंशकाली, रोस्टर आउटसोर्स पर है उन सभी को तत्काल नियमितिकरण/स्थायीकर लाभ सफाई कर्मचारी वर्ग को दिया जा (14) मध्यप्रदेश के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल में कार्य करते हुए स्वेच्छा सेवानिवृति देकर अपने परिवार के किसी को सफाईदार पद उसकी योग्यता अनुसार नियुक्ति दी जाये ।(15). मध्यप्रदेश के समस्त नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर परिषद में सफाई कामगार मित्रों के पद से रोस्टर प्रणाली को सफाई कर्मचारी वर्ग के पद शितिल किया जाये।(16) मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल बोर्ड द्वारा भर्ती की जा रही है उसे समाप्त कर सीधी भर्ती की जावे।इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ एवं अखिल भारतीय सफाई संघ दैनिक वेतन भोगी संगठन अध्यक्ष धीरज वर्मा, सफाई कर्मचारी संगठन अध्यक्ष देव नारायण खटक, अमित गुदेनिया, तरूण सेन, अशोक यादव, विक्रम देरान, दीपक शर्मा,अरुण पाटीदार, कमल नाथ, रामस्वरूप, विजय, सोनू, विनोद,आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

रंगा रंग कार्यक्रम के साथ मना गुरुकुल विद्या निकेतन हायर सेकंडरी बोड़ा स्कूल का वार्षिकोत्सव

Ravi Sahu

कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी का जन्मदिन मनाया, बाटी मिठाईयां , जरूरतमंदो को वितरीत किए कपड़े

Ravi Sahu

पुलिस थाना बोड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न।

Ravi Sahu

6 नवंबर को बोड़ा में आयेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Ravi Sahu

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत शासकीय उ.मा.वि.के विद्यार्थियो ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश

Ravi Sahu

पत्रकार की भूमिका देव ऋषि नारद की तरह होना चाहिए जिससे समाज का हित हो सके-शलभ भदौरिया 

Ravi Sahu

Leave a Comment