सुदर्शन टुडे राजगढ़
राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी जिसमें कई लोगों के नाम शामिल किए जा रहे थे। हाल ही में संगठन द्वारा लिए गए में सोमवार को प्रदेश के दो भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम का पत्र सामने आया जिसमें राजगढ़ जिला अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी के जिला कप्तान की कमान संगठन ने सौंपी है ऐसे में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने भी उन्हें फूल मालाओं के साथ ही साफा बांधकर बधाई शुभकामनाएं दी।