Sudarshan Today
DAMOH

तीर्थ क्षेत्र बेलाजी में आर्यिका दीक्षा संपन्न

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

दमोह- जिले में स्थित बेलाजी जैन तीर्थ क्षेत्र में बुंदेलखंड केसरी आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज के द्वारा 1 जैनेस्वरी दीक्षा दी गई। जहां पर बाल योगी आचार्य सौभाग्य सागर जी महाराज की गृहस्थ जीवन की मां श्रीमती रेखा जैन को आर्यिका दीक्षा दी गई। दीक्षा दिए जाने के बाद उन्हें नया नाम दिया गया सभी लोगों ने आर्यिका माँ सर्वश्रेष्ठ मति माताजी का जयकारा लगाया। गुरुवार की सुबह दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर भक्तों की उपस्थिति में परम पूज्य आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज के द्वारा जैन विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच यह दीक्षा दी गई। दीक्षार्थी श्रीमती रेखा जैन के द्वारा जैन दीक्षा दिए जाने का निवेदन आचार्य सिद्धांत सागर जी से किया गया। जिसके बाद उन्हें यह दीक्षा दी गई। दीक्षा के दौरान श्रीमती रेखा जैन के धर्म के माता-पिता बनने का सौभाग्य जयकुमार जैन पुरा एवं श्रीमती रचना जैन को प्राप्त हुआ। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में जिले भर से आए भक्तों की उपस्थिति रही।

Related posts

एकलव्य विश्वविद्यालय एबं ओजस्विनी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को कराया नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण

Ravi Sahu

युवा, देश और समाज की रीढ़ है, इन्हें मजबूत बनाना जरूरी – प्राचार्य अहिरवार

Ravi Sahu

गणेश चतुर्थी पर हुये विभिन्न आयोजन

Ravi Sahu

देश भर में भाजपा-एनडीए की अभूतपूर्व लहर है, दमोह समेत पूरे मध्य प्रदेश के मेरे परिवारजन इस बार मतदान का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं।

Ravi Sahu

हजारों की संख्या में आज महाशिवरात्रि पर्व पर कावड़िए नर्मदा के जल से करेंगे भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक

Ravi Sahu

विश्व कैंसर दिवस मनाया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment