Sudarshan Today
DAMOH

देश भर में भाजपा-एनडीए की अभूतपूर्व लहर है, दमोह समेत पूरे मध्य प्रदेश के मेरे परिवारजन इस बार मतदान का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं।

ये चुनाव देश को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है: नरेन्द्र मोदी

पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। अभी तक एक करोड़ महिलाओं लखपति दीदी बन चुकी हैं और अब मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

दमोह – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दमोह में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और जनता से इस बार राज्य की हर सीट पर भारी बहुमत से कमल खिलाने की अपील की। कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो से लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा और दमोह से लोकसभा प्रत्याशी राहुल लोधी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की अहम उपलब्धियां रेखांकित की और देश में फिर एक बार प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की और इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी होने के आरोप लगाए हुए जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली मजबूत सरकार का होना आवश्यक है, यह काम केवल पूर्ण बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। बीते 10 वर्षों में देश ने देखा है कि एक स्थिर सरकार विपरीत परिस्थियों में भी कुशल कार्य कर सकती है। कोरोना काल में पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था, मगर देश की मजबूत भाजपा सरकार ने पूरी दुनिया से भारतीयों को देश में सुरक्षित वापस लाई। आज देश में ऐसी मजबूत और स्थिर सरकार है, जो न किसी से डरती है और न ही किसी के सामने झुकती है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मोदी ने कहा कि आज विश्व में बहुत से देशों की हालत खराब है, कई देश दिवालिया होने की कगार पर खड़े हैं। भारत का एक पड़ोसी देश, जो आतंक का सप्लायर था, वह अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे वैश्विक हालातों में भारत, विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। आज दुनिया में भारत की वाह-वाही हो रही है, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो रहा है। यह सब देश की जनता के वोट के कारण ही हो पाया है। देश के कोने-कोने में फिर एक बार मोदी सरकार के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के रक्षा क्षेत्र को दशकों तक कमजोर बनाए रखा। कांग्रेस की सरकारों ने सेना के लिए हथियार खरीदने में भी अपना फायदे पर ज्यादा ध्यान दिया। इन लोगों ने पूरी ताकत लगाकर देश की वायुसेना को कमजोर करने और राफेल विमान से वंचित रखने का प्रयास किया। अगर आज देश में कांग्रेस की सरकार होती भारत में निर्मित तेजस फाइटर प्लेन आज आकाश की बुलंदियों की नहीं छू रहा होता। भाजपा सरकार ने भारतीय सेना को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। आज भारत की पहचान, दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश के रूप में बन रही है। पिछले वर्ष में भारत ने 21 हजार करोड़ रुपए के हथियार दूसरे देशों को बेचे हैं। भारत ब्रह्मोस मिसाइल को भी निर्यात करने की ओर आगे बढ़ रहा है। कुछ ही क्षणों में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप फिलिपीन्स जाने वाली है। इसके लिए सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में चारों ओर निराशा का माहौल बना हुआ था। 2014 में मोदी देशवासियों के बीच एक उम्मीद बनकर आया था, जिसे समूचे देश ने अपना आशीर्वाद दिया। 2019 में मोदी देश के पास विश्वास लेकर आया था, मगर आज मोदी देश के सामने गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी की गारंटी है कि गरीब, किसान, नौजवान और देश की माताओं-बहनों समेत प्रत्येक लाभार्थी को शत प्रतिशत सुविधाएं प्राप्त होंगी। विगत 10 वर्षों में मध्य प्रदेश के 40 लाख से अधिक परिवारों को पक्का घर मिला है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि आगामी वर्षों में 3 करोड़ नए आवास बनाएं जाएंगे। मोदी की गारंटी है कि जिन पात्र व्यक्तियों को अब तक गैस कनेक्शन, नल से जल और पक्के आवास नहीं मिले हैं, मोदी सरकार उन सभी को यह सभी लाभ आगामी 5 वर्षों में मुहैया कराएगी। जब भाजपा के कार्यकर्ता यह बात लोगों को बताएंगे, तो उनके लिए वह कार्यकर्ता ही मोदी होगा। मेरे लिए देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता ही मोदी हैं। पक्के आवास मुहैया करवाने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और जनता का पूर्ण सहयोग करेंगे। मोदी ने कहा कि हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है, इसलिए मोदी ने निःशुल्क राशन की योजना को आगामी पांच वर्षों तक बढ़ाने का संकल्प लिया है, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे और गरीब का बच्चा भूखे पेट न सोए। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर वर्ग के 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क इलाज का लाभ देने की गारंटी दी है। भाजपा ने हर घर जल और हर खेत में पानी का भी संकल्प लिया है। बुंदेलखंड में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए मोदी सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है। भाजपा सरकार पंचम नगर परियोजना से सिंचाई की जरूरतें, 45 हजार रुपए खर्च करके केन बेतवा लिंक नहर के काम को तेजी से पूरा कर रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में मध्य प्रदेश हर घर जल के अंतर्गत लगभग 70 लाख घरों तक पानी पहुंचाया जा चुका है। मोदी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से निःशुल्क बिजली और बिजली से कमाई की भी गारंटी दी है। जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है, उनकी गारंटी मोदी ने ली है। मोदी ने मुद्रा योजना के तहत गरीब, वंचित युवाओं को लाखों करोड़ों रुपए का ऋण प्रदान कर इनके हौसलों को पंख प्रदान किए हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में मुद्रा योजना के तहत ऋण को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने का संकल्प लिया है। भाजपा सरकार की स्वनिधि योजना से रेहड़ी, ठेले और फुटपाथ पर काम करने वाले लाखों लोगों को आज पहली बार बैंक से आर्थिक सहायता मिली है और अब गांव एवं कस्बे के लोगों को स्वनिधि के दायरे में लाया जाएगा।

 

मोदी ने कहा कि भाजपा वीरांगनाओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। उज्ज्वला, स्वच्छता अभियान, जन धन योजना और उजाला सहित तमाम योजनाओं के सर्वाधिक लाभ देश की नारी शक्ति को मिला है। पहले देश में महिलाओं के नाम पर कोई संपत्ति नहीं होती थी, लेकिन मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण पहली बार महिलाओं के नाम कोई संपत्ति दर्ज करवाई है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ बहनें स्व सहायता समूहों से जुड़ी हैं। अभी तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और अब मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ही मोदी का परिवार है। लेकिन परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। इंडी गठबंधन के लोग आए दिन मोदी को धमकियां दे रहे हैं लेकिन मोदी ने इन धमकियों से पहले डरा है और न कभी डरेगा। बुंदेलखंड की भूमि रामराज्य की प्रेरणा से भरी हुई है। ओरछा में प्रभु श्री राम राजा के रूप में विराजमान हैं। यही बुंदेलखंड की धरती देख रही है कि कैसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता हमारी आस्था का अपमान करने में जुटे हैं। विपक्षी नेता सनातन को डेंगू, मलेरिया और भगवान श्री राम की पूजा को पाखंड बताते हैं और अयोध्या में बने राम मंदिर का विरोध करते हैं। विपक्षी नेताओं ने रामनवमी पर भगवान के सूर्य तिलक के दिन ये बयान दिए हैं। इंडी गठबंधन के नेता वोट बैंक की राजनीति के लिए प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए और निमंत्रण को ठुकरा दिया। अदालत में बाबरी मस्जिद के पक्ष में दशकों से लड़ाई रहे अंसारी परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया, लेकिन इंडी गठबंधन के नेताओं ने तुष्टीकरण के लिए प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया। भाजपा एनडीए गठबंधन को दिया जनता का एक एक वोट केन्द्र में सरकार बनाने के साथ साथ विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा।

मोदी जी ने बुंदेलखंड को 44605 करोड़ की सौगात दी- विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका यह सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं। मध्यप्रदेश सहित पूरे देश ने तय कर लिया है कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। देश की जनता नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। प्रधानमंत्री जी के मन में मध्यप्रदेश हमेशा से रहा है और समय-समय पर मध्यप्रदेश को अनेकों सौगातें दी हैं। मोदी जी ने बुंदेलखण्ड को 44 हजार 605 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात दी है। इस परियोजना से कभी सूखा और गरीब रहा बुंदेलखंड अब खुशहाल, हराभरा और समृद्धशाली बुंदेलखंड के रूप में जाना जाएगा। देश के गरीबों के कल्याण के लिए गरीबों के मसीहा के तौर पर किसी ने कार्य किया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। देश में गरीब कल्याण की योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, वहीं मध्यप्रदेश में ढाई करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर मध्यप्रदेश को ताकत देने का काम किया है और आज मध्यप्रदेश की जनता आपको आश्वस्त करती है कि मध्यप्रदेश की 29 में से 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आपके नेतृत्व में विजयश्री हासिल करेगी। उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि आज हमें प्रत्येक बूथ पर 370 नए मत बढाने के साथ हर बूथ जीतने के संकल्प को पूरा करना है।

इस दौरान मंच पर प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल, धर्मेन्द्र लोधी, जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने हेलीपैड प्रधानमंत्री का दमोह आगमन पर आभार माना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमोह आगमन हुआ सभा उपरांत प्रस्थान करते समय हैलीपैड पर जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने प्रधानमंत्री का दमोह आगमन पर आभार माना।

Related posts

कैंप लगाकर लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्र किए गए वितरण*

Ravi Sahu

दमोह लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी और कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

Ravi Sahu

गजानन टेकरी पर आज लगेगा तिल गणेश मेला

Ravi Sahu

गणेश चतुर्थी पर हुये विभिन्न आयोजन

Ravi Sahu

दुख मे भगवान को सभी भजते है लेकिन सुख आते है सभी भगवान को भूल जाते है -आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज

Ravi Sahu

बिजली कटौती का विरोध निस्वार्थ सोशल ऑर्गनाइजेशन  के द्वारा आज नोहटा में आम सभा एवं धरना प्रदर्शन किया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment