जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह
दमोह- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सामाजिक समरसता के अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई जिसमें सम्मान समारोह रखा गया सम्मान समारोह में मोची समाजबाल्मीकि समाज अहिरवार समाज के सम्मानीय लोग उपस्थित रहे जिसमे लक्ष्मी बाल्मीकि दीदी जी पानबाई दीदी जी, कैलाश जाटव जी, पवन अहिरवाल, हरिराम अहिरवार, दीपचंद जाटव, गनपत अहिरवाल, जी जिनका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा श्रीफल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिसमें सामाजिक समरसता सह प्रमुख श्रीराम पटेल भाई साहब, विभागसामाजिक समरसता प्रमुख बलवान सिंह ठाकुर, ठाकुर महाराज, बजरंग दल जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा, सह संयोजक रजित जैन, गोरक्षा सह प्रमुख राजू नामदेव, नगर संयोजक अनुराग यादव दशरथ पटेल राजकुमार सोनी सतीश जैन पार्षद, के साथ सभी वार्ड वासी एवं बजरंगियों की उपस्थिति रही।