Sudarshan Today
sihor

भारतीय जनता युवा मोर्चा का ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ अभियान 12 जनवरी से,आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोपाल से करेंगे अभियान का शुभारंभ

सुदर्शन टुडे पंकज जैन सीहोर

सीहोर । भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा 12 जनवरी से 31 जनवरी तक ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मोर्चा के सीहोर जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट,वॉलीबॉल,फुटबॉल (फुटसाल), कुश्ती, सतोलिया-पिड्डू, रस्सा कसी,कलाई की कुश्ती, साईकिलिंग सहित अन्य खेल आयोजित होंगे। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने इस अभियान का थीम सॉन्ग, लोगो, ड्रेस, टी-शर्ट, लोवर, केप लॉन्च किया। संचेती ने बताया की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा भोपाल से इस अभियान का आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर प्रातः 9.30 बजे भोपाल के भारत माता चौराहे से हरी झंडी दिखाकर सभी मण्डल केंद्रों पर एक साथ मैराथन दौड़ के माध्यम से ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। संचेती ने बताया की अभियान से जुड़ने के लिए युवा मोर्चा की वेबसाईट www.mpbjym.org पर रजिस्ट्रेशन एवं 9111003009 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार ने बताया कि 14 से 20 जनवरी तक प्रत्येक मंडल केंद्रों पर पंचायत व वार्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 21 से 24 जनवरी तक मंडल स्तर पर विजेता टीमों का विधानसभा स्तर पर मुकाबला होगा। 25 से 27 जनवरी तक जिला स्तर पर विधानसभा स्तर की विजेता टीमों का जिला केंद्रों पर मुकाबला होगा। जिले के विजेता टीमों को ई-सर्टिफिकेट, ट्रेक सूट एवं शील्ड से सम्मानित किया जायेगा। 29 से 31 जनवरी के बीच इंदौर या भोपाल में बड़ा आयोजन होगा जिसमें सभी जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

Related posts

माँ कर्मादेवी जयंती महोत्सव आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा मां कर्मादेवी जयंती महोत्सव- मनीष साहू

Ravi Sahu

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पहल पर निरस्त ट्रेनें हुई प्रारंभ

Ravi Sahu

महिला को पिस्तोल दिखाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर पिस्तोल सहित गिरफतार किया

Ravi Sahu

भाजपा की नीतियों से खुश होकर गोपाल सिंह इंजीनियर एवम् राघुनाथ मालवीय के समक्ष कई ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन …

Ravi Sahu

सीहोर पुलिस – चौकी अमलाहा (थाना आष्टा) को सोशल मिडिया के माध्य़म से गुमनाबालिक बालक को ढुढने मे मिली बडी सफलता।

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ ने वनकर्मचारियों की लम्बित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment