Sudarshan Today
ganjbasoda

मंडी में हमाल यूनियन और व्यापारी संगठन में ठनी तुलाई की दरों को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद

 सुदर्शन टुडे गंजबासौदा नितीश श्रीवास्तव

प्रदेश की ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त नगर की अनाज मंडी में आए दिन विवाद होते रहते हैं। कभी किसान हम्मालों के बीच, तो कभी व्यापारी हम्मालों के बीच में तो कभी किसान और व्यापारियों के बीच में। जिससे कई बार कृषि उपज मंडी का कार्य प्रभावित होता है। बड़ी अनाज मंडी होने के कारण यहां पर किसानों का कई क्विंटल अनाज की नीलामी होती है। शनिवार को अनाज तिलहन व्यापारी संघ और हम्माल यूनियन के बीच तुलाई की दरों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके चलते मंडी में तुलाई का कार्य दो घंटे के लिए बंद हो गया। खबर मिलते ही स्थानीय एसडीएम रोशन राय मौके पर पहुंचे और कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में दोनों पक्षों की समस्याओं को समझा और जाना। जिस पर हम्माल यूनियन ने किसानों की उपज तौलने पर सहमति जताते हुए कार्य प्रारंभ किया।हम मान हमारी यूनियन के अध्यक्ष चेतन अहिरवार का कहना है कि आनाज संघ द्वारा पूर्व से तय दरों के अनुसार कार्य नहीं करवाया जा रहा है और जो दरें तय हुई थी उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। तो वही अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अरोरा का कहना है कि पूर्व में तय वजननुसार ही हम्माल से कार्य लिया जा रहा है अब हम्माल यूनियन द्वारा एक नई शर्त अनाज व्यापारियों पर थोपी जा रही है जो कि अनुचित है।

Related posts

नगर व ग्राम रक्षा समिति ने विधायक को सौंपा अनुशंसा पत्र

Ravi Sahu

विहिप का सामाजिक समरसता रूद्राभिषेक कार्यक्रम

Ravi Sahu

होली के रंग, मामा के संग थीम पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा गुलाल

Ravi Sahu

भाई-भाई के बीच में संपत्ति का नहीं, विपत्ति का बंटवारा होना चाहिए: स्वामी रत्नेश बुरा व्यक्ति कितना भी योग्य क्यों ना हो, वह निंदनीय है

Ravi Sahu

3 से 8 अगस्त तक आरोग्य एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

Ravi Sahu

हमारी राजनैतिक दिशा ठीक हो तभी समाज आगे बढ़ेगा – भूपेन्द्र सिंह दांगी क्षत्रिय संघ के स्वागत समारोह को पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया संबोधित

Ravi Sahu

Leave a Comment