Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी भंवरी देवी कुशवाह के निधन पर शोक

रायसेन शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह ठाकुर कुशवाह की धर्मपत्नी भंवरी देवी कुशवाह का गुरुवार को देहांत हो गया है।वे लगभग 98 वर्ष आयु की थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।उनके पति ठाकुर स्व. भानु प्रताप सिंह थे।जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई स्वंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।स्वर्गीय भंवरी देवी कुशवाह ने गुरुवार को अंतिम सांस ली।वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह,एडवोकेट ऋषि नाथ सिंह ,डॉ. सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह ,ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह,जीतेन्द्र सिंह कुशवाह चाचू की माताजी थीं।गुरुवार को उनके देवलोक गमन हो गया है ।जिनकी अंतिम यात्रा उनके निवास यशवंत नगर कालोनी से शुक्रवार 4 फरवरी
को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी ।उनका अंतिम संस्कार पूरेन तालाब वाले मुक्ति धाम पर किया जायेगा।इनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद विदिशा लोकसभा रमाकांत भार्गव विधायक सिलवानी राम पाल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार सहित भाजपाइयों ने दिवंगत भंवरी देवी कुशवाह को शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर कुशवाह परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related posts

स्‍वीप कार्यक्रम अंतर्गत राघौगढ़ के मतदाताओं को नाम जोड़ने के संबंध में दी गयी जानकारी

Ravi Sahu

जागो RTO साहब…. यहां भी फर्राटे से दौड़ रहे कई कंडम वाहन।

Ravi Sahu

आदर्श ज्ञान ज्योति स्कूल के छात्रों का संभाग मे हुआ चयन

Ravi Sahu

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के द्वारा 11 जून को निकाली जाएगी रैली

Ravi Sahu

मां रतनगढ़ मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक अभी से तैयारी शुरू करने के भी निर्देश

Ravi Sahu

गोवर्धन पूजन-पाडों का हुआ जोरदार दंगल

Ravi Sahu

Leave a Comment