Sudarshan Today
दमोहपथरिया

नरसिंहगढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 

पथरिया

मां हरसिध्दि माता मंदिर नरसिंहगढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. श्री दिनेश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम अंतर्गत 74 जोड़े कार्यक्रम में सम्मिलित हुये

Ravi Sahu

प्राथमिक स्कूल के बच्चे पढ़ने से पहले लगाते हैं झाड़ू

asmitakushwaha

11 दिसंबर को आयोजित होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जीनीयस ऑफ दमोह|

Ravi Sahu

बच्चों को न्याय दिलाने के पवित्र उद्देश्य के लिए बालको से जुड़े कानूनों को अच्छे से समझे व बच्चों के प्रति संवेदनशील बनें – मुख्य न्यायाधीश रेणुका कंचन

Ravi Sahu

धरातल जनकल्याण विकास समिति पथरिया द्वारा हरिसिंह गौर जी को याद किया गया

Ravi Sahu

सुशासन सप्ताह 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक मनाया जाएगा

Ravi Sahu

Leave a Comment