Sudarshan Today
सिरोंज

काग्रेंस की विशाल आम सभा में उमड़ा जनसैलाब

 हम चाहते है सिरोंज का विकास हो सिरोंज को जिला बनाने का विचार करेगें

सिरोंज।

बुधवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव प्रदेष काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ की सिरोंज में भव्य आगवानी की गई। साथ ही नगर के नया बस स्टेण्ड पर एतेहासिक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विषाल जनसैलाब उमड़ा। वही कमलनाथ ने हेलीकॉप्टर से उतकर बुनियाद मैरिज गार्डन में पत्रकारो से चर्चा की। वही पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होने कहा कि मै अपने वादे के अनुसार आज सिरोंज आया हूं। और मुझे सिरोंज आकर बडी खुषी हुई साथ ही बडा दुख भी हुआ। कि सिरोंज विकास के मामलों में काफी पीछ झूट गया है। जहा रोजगार न मिलने के कारण लोग मजदूरी करने के लिए भोपाल सहित अन्य जगह पहुच रहें है। न तो यहा कि षिक्षा व्यवस्था ठीक है। और न ही स्वास्थ व्यवस्थओं में कोई सुधार हुआ। वही उन्होनें कहा कि रोजगार न मिलने के कारण आज का युवा बेरोजगार घूम रहा है। यदि यह नौजवान ऐसे ही बेरोजगार घूमतें रहेगें तो हमारे प्रदेष का निर्माण कैसे होगा। हम चाहते है कि सिरोंज,विदिषा के युवाओं को रोजगाार मिलें। लेकिन आज हालात यह हों गए है कि आज का युवा बेरोजगार होता जा रहा है। साथ ही सिरोंज की स्वास्थ व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि सिरोंज में अर्जुन सिंह के समय 100 बेड वाला अस्पताल खोला गया था। लेकिन आज वह अस्पताल मात्र 20 से 30 बेडों का ही रह गया। वही उस अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के लिए डॉ न होने के कारण मजबूरन आम आदमी को भोपाल या विदिषा अपना उपचार करानें जाना पडता है।

 

सिरोंज की दरिया पूरे देष में प्रसिद्ध- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सिरोंज में बनाई जाने वाली दरिया पूरे भारत में प्रसिद्ध थी। वही देष के अलग अलग प्रदेषों से लोग सिरोंज में दरिया खरीदने आते है। और हम भी बचपन में बडें ही उत्सुक होते थे कि हम भी सिरोंज की दरिया खरीदने सिरोंज आए। वही उन्होने कहा कि में यह चाहता हूं कि सिरोंज की दरियों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनें। और सिरोंज के युवाओं को रोजगार मिलें जिससे की यहा का युवा बाहर न जाए।

 

27 लाख किसानों का किया था कर्जा माफ – वही कमलनाथ ने कहा कि प्रदेष में जब काग्रेंस की सरकार थी तब हमारी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया था। यह बात में नही कह रहा यह बात विधान सभा में मध्यप्रदेष शासन ने कही है। आज प्रदेष का किसान इतना परेषान है कि खाद्य और बिजली के लिए किसानों को भटकना पड रहा है। भाजपा की सरकार में न तो किसानों को समय पर खाद्य मिल रही और न ही सिचाई के लिए बिजली मिल रही। वही किसानों को सिचाई के लिए बिजली न मिलने के कारण किसान अपने खेतों में पानी नही दे पा रहें है। काग्रेंस की सरकार के समय प्रदेष के हर घर में 100 यूनिट का बिल भी 100 रूपये आता था। लेकिन आज स्थिति यह है कि लोगों बिजली के बिल 2 से 3 हजार आ रहें है। वही उन्होने आने वाले विधान सभा चुनाव के टिकट के बारे में कहा कि हम पहले सर्वे कराएगें फिर देखा जाएगा कि किस को टिकट दिया जाए।

 

पूर्व में सिरोंज राजस्थान टोंक रियासत का जिला हुआ करता था – पत्रकार वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने सिरोंज को जिला बनाने पर सवाल किया तों पत्रकारों को संबोधित करतें हुए कमलनाथ ने कहा कि सिरोंज राजस्थान के टोंक रियासत का जिला हुआ करता था। जब मध्यप्रदेष का गठन किया गया तो सिरोंज को मध्यप्रदेष में जोड दिया था। वही उन्होने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि यदि 2023 में काग्रेंस की सरकार बनती हैं तो हम सिरोंज को जिला बनाने के संबध में बैठकर विचार करेगें। वही सिरोंज जिला बनाओं अभियान समिति की और से एक प्रतिनिधि मंडल हेलीपैड पर कमलनाथ से मिला और सिरोंज को जिला बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सिरोंज जिला बनाओं अभियान समिति के सदस्य राजीव जैन, नरेन्द्र पाटीदार, अल्ताफ खांन,देवकी नन्दन शर्मा,असद जीलानी, रामबाबू कुर्मी,गोविन्द राजपूत, षिवम शर्मा आदि मौजूद रहें।

 

 

अभी तो एक पिटा है और लोगो की बारी है – जब पत्रकारों ने दलाली के धंधो के बारे में कमलनाथ से सवाल किया तो उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में दलाली बडें स्तर पर की जाती है। अभी कुछ दिन पूर्व भाजपा का एक युवा नेता दलाली करने के चक्कर में बहुत पिटा था। अभी तो और लोगों की बारी है। मध्यप्रदेष में कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत होने वाला है, इस अहंकारी भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के जनमानस को परेशान कर रखा है घोटालों की सरकार और घोषणावीर मुख्यमंत्री के कुचक्र से प्रदेश को निकालने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस पार्टी की है।

 

मामू की सरकार ने जनता को बनाया मामू – मध्यप्रदेष शासन के पूर्व मंत्री एंव राधौगढ विधायक जयवर्धन सिंह ने आम सभा को संबोधित करतें हुए कहा कि भाजपा की सरकार में आम नागरिकों के घरो के बिजली के बिलों को आसमान तक पहुचा दिया था। वही सत्ता काग्रेंस की सरकार आते ही कमलनाथ जी ने उन्हीं बिलों को 100 रूपये कर दिया था। यदि कोई 100 यूनिट बिजली जलाता था तों उस का बिल भी 100 रू ही आता था। वही सत्ता में भाजपा की षिवराज सिंह की सरकार आतें ही प्रदेष के मामा ने प्रदेष की जनता को मामू बना दिया। और आज घर के बिलों की हालात यह है कि आम नागरिकों के घरों के बिल 3 से 4 हजार रूपयें आ रहें है। साथ ही उन्होने कहा कि यदि 2023 में काग्रेंस की सरकार बनती है तो वृद्धों को मिलने वाली पेंषन को बढाया जाएगा। वर्तमान में वृद्धजनों को जो पंेषन मिल रही है। उसे बढाकर 1 हजार रूपये किया जाएगा। वही उन्होने कहा कि शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंषन योजना बहाल की जाएगी। और संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। साथ ही ठेकेदारी को खत्म किया जाएगा।

 

कार्यक्रम को किया संबोधित – आमसभा को पूर्व सासंद प्रताप भानू शर्मा,पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर,विधायक शंषाक भार्गव,जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष निषंक जैन आदि ने आम सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवी  सिंह बघेल, वरिष्ठ इंका नेता उदल सिंह बघेल,युवा काग्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र बघेल,गरेठा संरपच प्रतिनिधि हेमन्त राजपूत,मुगलसराय ब्लॉक के अध्यक्ष नरेन्द्र पाटीदार,रामबाबू कुर्मी,डॉ अषोक शर्मा आदि मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेष यादव ने किया। एंव आभार व्यक्त नगर काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष इरसाद गौरी ने किया।

 

विषेष झलकिया:-

 

01 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ निर्धारित से 15 मिनट पहले पहुचें सिरोंज।

 

02 आमसभा को सुनने के लिए पहुचा जनसैलाब।

 

03 कमलनाथ सभा को कर रहें थे संबोधित, ग्रामीण क्षेत्रो से आती रही जनता।

 

04 कमलनाथ अपने उडन खटोले में जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष निषंक जैन को साथ ले गए।

 

05 भोपाल के काग्रेंस नेता दीपचन्द्र यादव ने विधायक शंषाक भार्गव को कार्यक्रम को संबोधित करने में टोका। इस पर विधायक उन पर बरस गए।

 

06 प्रदेष काग्रेस कमेटी के महामंत्री सुभाष बोहत एंव जिला पंचायत सदस्य सुभाषिनी बोहत से कमलनाथ ने कुरवाई क्षेत्र की राजनीति की जानकारी ली।

 

07 प्रदेष काग्रेंस कमेटी के सचिव सुरेन्द्र रघुवंषी पूरे समय प्रषासनिक अधिकारियों और अन्य व्यवस्थाओं में लगें रहें।

 

08 काग्रेंस के वरिष्ठ नेता गगनेन्द्र रघुवंषी एंव जिला पंचायत सदस्य श्रीमति पार्वती रघुवंषी ने स्टॉल लगाकर ग्रामीण क्षेत्रो से आए हुए कार्यकर्ताओं को भोजन कराया।

 

10 मंच पर दोनो नेताओं ने कमलनाथ से मुलाकात की तो कमलनाथ ने उनकी पीट थपथपाई।

 

11 काग्रेंस के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र रघुवंषी ने की हैलीपैड पर विषेष चर्चा और सिरोंज लटेरी विधान सभा के राजनैतिक समीकरण बताए।

 

12 भौरिया सरंपच रमाकांत शर्मा ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन ।

 

13 सिरोंज जिला बनाओं अभियान समिति के वरिष्ठ सदस्य गोविन्द चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कमलनाथ से मिला।

 

14 नगर काग्रेंस के अध्यक्ष इरसाद गौरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को स्मृति चिन्ह किया भेंट।

 

15  काग्रेंस के सेक्टर प्रभारी एंव मंडलम् अध्यक्षों की बैठक को कमलनाथ ने किया संबोधित , और जान फूकी।

 

16 जिला काग्रेंस कमेटी के महामंत्री नदीम जावेद खान का हुआ पर्स चोरी।

Related posts

ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में भारी आक्रोश, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारे

Ravi Sahu

एलबीएस कॉलेज में ड्रेस कोड लागू,बिना ड्रेस कोड छात्रों को नही मिलेगा प्रवेश

Ravi Sahu

राधौगढ़ पहुचकर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह से की मुलाकात

Ravi Sahu

अहिरवार समाज के अध्यक्ष बने हरनाम सिंह

Ravi Sahu

अभिभाषक संघ ने न्यायधीष अमजद अली को दी विदाई

Ravi Sahu

कायाकल्प टीम ने राजीव गांधी चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हालचाल

Ravi Sahu

Leave a Comment