Sudarshan Today
बदनावर

जैन सोशल ग्रुप की सभा संपंन्न हुयी

बदनावर।

हमें हमारी संस्कृति की रक्षा करना है मर्यादा में रहकर ऐसा कार्य करे ताकि आने वाली पीढ़ी सुसंस्कारित बन सके, महिलाये पुरुषों के साथ में कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही हैं महिला सशक्तिकरण से प्रगति की राह खुल गयी है। उक्त विचार जैन सोशल ग्रुप बदनावर के संस्थापक अध्यक्ष श्री विजय बाफना ने ग्रुप की नवीन सत्र के गठन की सभा में व्यक्त किये संस्था के वर्तमान अध्यक्ष संदीप वरमेचा ने ग्रुप की नवीन सत्र 2023-25  के लिये अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती चेतना सराफ का नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष निलेश पटवा द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदित करते हुए अध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया। इसी के साथ ग्रुप की यह सभा चंद्रलीला गार्डन में विभिन्न ज्ञान वर्धक मनोरंजक प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण की गतिविधियों के साथ उत्साह पूर्वक  संपन्न हुई। सभा का संचालन ग्रुप के सचिव पियूष सोनी ने किया आभार शैलेंद्र सराफ ने माना इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष दिलीप दरड़ा ,विमल नाहर, पवन पाटोदी एवं बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य दंपति गण, पदाधिकारी  उपस्थित थे।

Related posts

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा :- प. पु.मनीष भैया 

Ravi Sahu

माहेश्वरी वंशोपत्ति दिवस मनाया गया

Ravi Sahu

कथावाचक श्री मनीष भैया का जन्मदिन देवनारायण मंदिर समिति द्वारा मनाया

Ravi Sahu

खेल मेदान में भेडो का ढेरा

Ravi Sahu

प्रभु की वाणी सभी प्राणियों के लिए निष्पक्ष एवं एक समान होती है- प्रकाशमुनिजी 

Ravi Sahu

तालाब मे तेरता मिला शव

Ravi Sahu

Leave a Comment