Sudarshan Today
दमोहमध्य प्रदेश

श्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

दमोह : 11 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है। उन्हें मंत्री मंडल में जो भी कार्य सौंपे गये, उन्होंने उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किये है। वित्त मंत्री के रूप में, नगरीय विकास मंत्री की रूप में और सिंचाई मंत्री के रूप में आपका कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के एकलव्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया के अमृत महोत्सव में कही।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। एक ऐसा व्यक्तित्व है जो सभी का मन जीत ले। आप ने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है, आगे भी आप को काम करते रहना है। उन्होंने श्री मलैया को उनके जीवन के 75 वर्ष  पूर्ण होने पर सुखी, निरोग व स्वस्थ्य जीवन के लिये शुभकामनाएं दी।

अमृत महोत्सव में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, श्री कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक श्री पी.एल. तंतुवाय, विधायक अजय टण्डन, विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी, प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी,पूर्व मंत्री तरूण भनोत, पूर्व मंत्री डॉ. राम कृष्ण कुसमरिया, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, सुधा मलैया, सिद्धार्थ मलैया अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकगण मैजूद थे।

मुख्यमंत्री ने श्री जयंत मलैया के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि श्री जयंत मलैया बेहद सहज, सरल, शिष्ट, शालीन व्यक्ति है। आपने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है। इसके लिये वे मध्यप्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देते है। यदि कोई कार्य महत्वपूर्ण और गंभीर हो तो उसे सौपने के लिये एक ही व्यक्ति का चेहरा सामने आता, वह जयंत मलैया है। उन्हें मंत्रीमण्डल में जिन भी विभागों के कार्य सौपे गये, पूरी जिम्मेदारी और कुशलता के साथ पूर्ण किये है। मुख्‌यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में, सिंचाई मंत्री के रूप में, नगरीय विकास मंत्री के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश की सिंचाई क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मलैया मित्रता और शत्रुता, सुख-दुख, मान-अपमान सभी में समान रहते है। जो दूसरो को जीते वह वीर, जो अपने आप को जीते वह महावीर, जो महावीर वो जितेन्द्रीय, जो जितेन्द्रीय वह जिन और जो जिन वही जैन और वही जयंत है ऐसे है जयंत मलैया। श्री जयंत मलैया ने सभी कार्य पूरी तनमयता और बेहतर ढंग से किये है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री जयंत मलैया के जीवन पर आधारित पुस्तक जय यात्रा का विमोचन किया।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने श्री जयंत मलैया को जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुये उन्हें एक कुशल और जिम्मेदारी से कार्य करने वाला जननायक बताया जो हमेशा जनता की सुख-दुख की चिंता करता है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि श्री जयंत मलैया ने लोगों को आदर्श नेतृत्व दिया। वे एक सफल कार्यकता, नेता, प्रशासक और एक मिलनसार व्यक्ति है। उन्हें जो भी दायित्व मिले उनका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन किया। उनका अमृत महोत्सव के अवसर पर हार्दिक अभिनंदन और स्‌वागत है।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्री मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते कहा यदि किसी में पीढ़ी के अंतर को खत्म करने की कूबत है, तो वह आदरणीय जयंत मलैया जी में है। जिससे उनकी मित्रता है, उसके लिये जयंत मलैया जी कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हमारे लिये आज अत्यंत खुशी का दिन है कि हम आज अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुये है। उन्होंने कहा कि श्री मलैया से उनका संबंध 50 साल पुराना है और अनेक यादे जुड़ी हुई है।

नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने श्री मलैया को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आपका मार्गदर्शन और आर्शीवाद हमेशा मिलता रहेगा।

सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा ने श्री जयंत मलैया को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुये सहज, सरल व्यक्तित्व का धनी बताया जिसने हमेशा बुंदेलखंड और प्रदेश में विकास के लिये कार्य किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मलैया परिवार की ओर से डॉ. सुधा मलैया, सिद्धार्थ मलैया, निशांत मलैया एवं परिजनों ने तिलक एंव शाल श्री फल से स्वागत किया।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अजय विशनोई, श्री कैलाश विजय वर्गीय, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया और पूर्व वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है
दमोह में आयोजित श्री ज यंत मलैया के अमृत महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री चौहान

Related posts

*कृषि मंडी प्रांगण मे खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन*

Ravi Sahu

टीएल बैठक में कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा विभागीय पत्रों की समीक्षा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित

Ravi Sahu

खरगोन/ म.प्र. राज्यस्तरीय नेटबॉल स्पर्धा के लिए प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल बोरावां के 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ है

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम खिरकिया को प्रकरण की जांच कर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Ravi Sahu

रंगोली बनाकर लोक अदालत का प्रचार प्रसार कर रही राजसुगम संस्था

Ravi Sahu

स्वास्थ्य मंत्री बोले स्वास्थ्य मेले में मरीज बीमारियों का मुफ्त इलाज कराएं,बुधवार, गुरुवार को बालिका छात्रावास भवन परिसर में लगेगा स्वास्थ्य मेला

asmitakushwaha

Leave a Comment