Sudarshan Today
Other

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बोड़ा ने मनाई विवेकानंद जयंती

सुदर्शन टुडे पत्रकार ओमप्रकाश राठौर बोड़ा

बोड़ा:- भाजपा युवा मोर्चा मण्डल बोड़ा द्वारा शा.उ.मा.वि.बोड़ा परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को भारत में पूरे उत्साह और खुशी के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस “युवा दिवस” या “स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस” के रूप में मनाया जाता है, 11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो पार्लियामेंट ऑफ रिलीजन में जो भाषण दिया था उसे आज भी लोग याद करते हैं. भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण कर सभी ने शत शत नमन किया।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मण्डल बोड़ा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, कार्यक्रम प्रभारी शुभम शर्मा,दिवान सिंह सिसोदिया, दिनेश रुहेला,राहुल मीणा ,ओमप्रकाश राठौर मीडिया प्रभारी,सोनू राणा, चेतन चौहान,शुभम चोधरी, सुनील सोनी
,बद्री सिसोदिया, आदि भाजपा मंडल बोड़ा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा सप्ताह के रूप में मनाएं जाने।शा.उ.मा.वि.बोड़ा, ब्राईट केरियर पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बोड़ा,अर्जून कान्वेंट स्कूल, गुरुकुल विद्या निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल, ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल, में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें आगामी सप्ताह मे कबड्डी खेल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

कबड्डी में प्रथम आने वाली टीम को भाजपा युवा मोर्चा मण्डल बोड़ा की ओर से प्रथम पुरस्कार 21 सो रुपये, व दिवतीय विजेता टीम को 11 सो रुपए और ट्राफी दी जाएगी।यहां कार्यक्रम 17 जनवरी सोमवार को शा.मा.वि.बोड़ा परिसर में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा मंडल युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने दी।

Related posts

सरगुजा में आगामी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सूरजपुर पुलिस अलर्ट,

Ravi Sahu

श्रीमद् भागवत महापुराण के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया

Ravi Sahu

वीर अहीर निर्माण सेना ने दिया कलेक्टर महोदय को ज्ञापन

Ravi Sahu

शबरी के बेर का प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Ravi Sahu

पत्थरों का अवैध उत्खनन जारी,ट्रालियों से ढोकर खकरी निर्माण में किया जा रहा उपयोग

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश

Ravi Sahu

Leave a Comment