Sudarshan Today
khargon

नगरीय क्षेत्रों की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

सुदर्शन टूडे न्यूज ब्यूरो चीफ खरगोन

खरगोन कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में गुरूवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागृह में नगरीय क्षेत्रों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक जिले के नगरीय क्षेत्रों के लिए अटल मिशन फ़ॉर रिज़्यूवीनेशन एन्ड अर्बन ट्रांसपोर्टशन अमृत 2.0 योजनांतर्गत के संबंध में आयोजित हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार के समक्ष नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल ने निकायों के परियोजना प्रस्तावों की प्रारंभिक जानकारी दी गई। सीएमओ श्रीमती पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के समक्ष भीकनगांव, बिस्टान, महेश्वर, सनावद निकायों के 6445 लाख की जलावर्धन योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर आंशिक सुधार के साथ अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि, सनावद नपा पालिका अध्यक्ष, भीकनगांव, बिस्टान, एवं सनावद, सिटी मैनेजर उमेश जोशी, सहित निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कंसल्टेंट उपस्थित रहे।

Related posts

खरगोन जिले के झिरनिया में 15 जनवरी को श्याम कीर्तन की भव्य तैयारियां जोरों पर मंडी प्रागंण को दुल्हन की तरह सजाया

Ravi Sahu

पात्र व्यक्ति वंचित न रहे और न कोई गरीब रहे यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य- विधायक श्री पाटीदार

Ravi Sahu

खरगोन,किशोरी,बालिका,सामाजिक वकील क्षमता,वर्धक कार्यशाला का,आयोजन किया जन साहस संस्था द्वारा

asmitakushwaha

भीकन गांव अंत्योदय प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक बने आत्माराम पटेल

Ravi Sahu

खरगोन जिले में रेत के ओवरलोड परिवहन पर कार्यवाही

Ravi Sahu

कांग्रेस के नेता पूर्व कृषि,मंत्री सचिन यादव का जन्म दिन मनाया

Ravi Sahu

Leave a Comment