Sudarshan Today
लटेरी

सिरोंज-लटेरी के पर्यटन स्थलों पर होंगे डेढ़ करोड़ के विकास कार्य विधायक उमाकांत शर्मा ने कार्यपालन यंत्री के साथ किया स्थलों का अवलोकन 

लटेरी से विवेक शर्मा

लटेरी। सिरोंज एवं लटेरी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन विभाग के माध्यम से सौंदर्यकरण के लिए विधायक उमाकान्त शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुए विकास कार्यो का पर्यटन विभाग भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण कर अवलोकन किया।  पर्यटन विभाग से स्वीकृत हुए करीब डेढ़ करोड़ की राशि से होने वाले विकास कार्यो में प्रमुख रूप से सिरोंज के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवपुर सहित सियाराम बाबा की आश्रम स्थली आमझिर ओर बड़ी मदागन लटेरी में तीर्थ यात्रियों के विश्राम हेतु दिवस बसेरा शेड निर्माण सहित फर्श निर्माण, लाइटिंग,बैठने के लिए कुर्सी ओर शौचालयों आदि का निर्माण शामिल है। मंगलवार को विधायक उमाकांत शर्मा के साथ भोपाल से सिरोंज पहुँचे पर्यटन विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री ब्रजेश तिवारी ने विभाग के इंजीनियरों की टीम के साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवपुर पहुँचकर मंदिर के सामने प्रस्तावित मैदान में विशाल शेड निर्माण स्थल का अवलोकन किया। टीम ने यहाँ पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा पूर्व में पर्यटन विभाग के माध्यम से कराए गए कार्यो का भी अवलोकन किया। इस मौके पर विधायक उमाकान्त शर्मा ने यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक दिनों से देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहे सार्वजनिक शौचालय के रिनोवेशन कराने के भी निर्देश दिए। यह करीब 55 लाख रु के विकास कार्य विभाग के माध्यम से होना है। इसके बाद दल में शामिल अधिकारियों ने लटेरी तहसील के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आमझिर ओर बड़ी मदागन का दौरा किया। यहाँ महंत श्री पुरुषोत्तम दास जी त्यागी के मार्गदर्शन में विधायक उमाकांत शर्मा ने अपनी कार्ययोजना से अधिकारियों को अवगत कराया। यहाँ मंदिर प्राँगण में करीब 16 लाख से अधिक राशि से दिवस बसेरा शेड एवं शौचालय का निर्माण किया जाएगा। यहाँ उन्होंने प्राचीन दूधिया कुंड की बाउंड्री को ठीक कराने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार बड़ी मदागन मंदिर परिसर में करीब 53 लाख की लागत से बनने वाले दिवस बसेरा शेड एवं अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना से अवगत कराया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के दल से विधायक उमाकांत शर्मा ने इन स्थलों पर भविष्य में नागरिकों की सुविधाओ के विस्तार हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कार्ययोजना भी तैयार करने हेतु निर्देशित किया।  उल्लेखनीय है कि पूर्व में विधायक उमाकान्त शर्मा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पर्यटनमंत्री सुश्री उषा ठाकुर से सिरोंज के धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से ऐतिहासिक स्थलों पर महत्वपूर्ण पर्वो एवं त्योहारों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टि से विकास कार्य कराए जाने हेतु प्रस्ताव सौपकर मांग की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पर्यटन विभाग के माध्यम से इन स्थलों के लिए तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए डेढ़ करोड़ के विकास कार्यो को स्वीकृति प्रदान की है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सिरोंज के अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति, लटेरी तहसीलदार अजय शर्मा, सहित प्रमुख विभागों के अधिकारीगण एवं प्रमुख जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सिरोंज एवं लटेरी के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों पर मध्यप्रदेश शासन की ओर से स्वीकृति मिलने पर सिरोंज एवं लटेरी मण्डल के नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,पर्यटनमंत्री उषा ठाकुर,प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग एवं विधायक उमाकान्त शर्मा का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में सिरोंज मण्डल अध्यक्ष पारस तारण देवपुर मंडल अध्यक्ष झारसिंह दाँगी, चितावर मण्डल अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत,लटेरी मण्डल अध्यक्ष राजकंवर बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष जितेंद्र बघेल, सिरोंज नपाध्यक्ष मनमोहन साहू,लटेरी नपाध्यक्ष शैलेश संजय भंडारी आदि नेतागण शामिल हैं।

Related posts

लटेरी में चोरियों का सिल सिला लगातार जारी चोरो के हौसले बुलंद शिक्षक के घर से 11लाख के सामान पर क्या हात साफ

Ravi Sahu

मृतक दिपेश उर्फ़ सूरज धाकड़ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्तिकेय चौहान

Ravi Sahu

Ravi Sahu

विधायक उमाकांत शर्मा के प्रयासों स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में सर्वाधिक राशि की हुई स्वीकृति

Ravi Sahu

डीलरों की मनमानी निगाल गए गरीबों का हक का रासन 

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय लटेरी में छात्राओं की सुरक्षा के लिए जनभागीदारी अध्यक्ष एवं ABVP के छात्रों द्वारा दिया गया ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment