Sudarshan Today
लटेरी

विधायक उमाकांत शर्मा के प्रयासों स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में सर्वाधिक राशि की हुई स्वीकृति

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटेरी के सिविल हॉस्पिटल  उन्नयन और उनारसीकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण हेतु करीब 21 करोड़ की मिली स्वीकृति

 

विवेक शर्मा 9425891253

 

लटेरी।

लटेरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन का अब रास्ता साफ हो गया है नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम जी चौधरी ने लटेरी के 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 50 बिस्तर का सिविल हॉस्पिटल बनाने का दर्जा प्रदान करते हुए मंत्रीमण्डल की बैठक में राशि 1802.01 लाख रु. की स्वीकृति प्रदान की है।

नटेरन में आयोजित समरसता सम्मेलन मेें स्वास्थ्य मंत्री  प्रभुराम जी चौधरी ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि  लटेरी के अलावा इसी तहसील के सुदूरवर्ती गाँव उनारसीकलां तहसील लटेरी के लिए भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करने की घोषणा की है। जिसके लिए पृथक से 264.35 लाख की स्वीकृति की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत ओलावृष्टि के समय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  का फसल निरीक्षण हेतु क्षेत्र में आगमन हुआ था तब  मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय विधायक श्री उमाकांत जी शर्मा ने सार्वजनिक रूप से  उनारसी कलाँ के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात प्रदान की जाने की मांग की थी।

 

विदिशा जिले में सिरोंज-लटेरी विधानसभा में सर्वाधिक राशि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटेरी के उन्नयन के लिए 1802.01 लाख रूपये तथा उनारसीकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने हेतु 264.35 लाख रूपये कुल 20 करोड 66 लाख 36 हजार की स्वीकृति प्रदान कर सिरोंज-लटेरी पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने अपना स्नेहाशीष प्रदान किया है। उनारसीकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनने से आम जनता, मरीजों को बहुत राहत मिलेगी क्योंकि यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटेरी लगभग 50 किलोमीटर दूर होने से मरीजों को अनेक परेशानियों से दो चार होना पड़ता था।  ऐसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटेरी (30 बिस्तर) का उन्नयन सिविल हॉस्पिटल (50 बिस्तर) में होने से लटेरी विकासखण्ड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध हो सकेगीं।

सिरोंज-लटेरी विधानसभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटेरी के सिविल हॉस्पिटल में उन्नयन एवं उनारसीकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति की इस उपलब्धि हेतु भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष लटेरी राजकंवर बघेल, मण्डल अध्यक्ष लटेरी राजेश यादव, भाजपा मण्डल महामंत्री लटेरी रामगुलाम राजौरिया, महेन्द्रसिंह राजपूत, अरविन्द बघेल, छोगीलाल अहिरवार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सीमा-बृजमोहन कलावत, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती शैलेष-संजय भण्डारी सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, सिरोंज-लटेरी की विशेष चिंता कर अपना आशीर्वाद प्रदान करने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Related posts

लटेरी एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकार संघ ने नवागत एसडीएम का किया स्वागत

Ravi Sahu

डीलरों की मनमानी निगाल गए गरीबों का हक का रासन 

Ravi Sahu

लटेरी में टेम नदी पर बन रहे डेम से अंडर ग्राउंड नहर लटेरी के किसानों को मिले इसलिए चन्द्रशेखर रघुवंशी नहर लाने की कवायद में जुटे

Ravi Sahu

गांधी जयंती पर भाजपा ने मनाया सेवा पखवाड़े

Ravi Sahu

सिरोंज जिला बनाओ  लटेरी मैं सिरोंज को जिला बनाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार के लिए दिया गया

Ravi Sahu

मृतक दिपेश उर्फ़ सूरज धाकड़ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्तिकेय चौहान

Ravi Sahu

Leave a Comment