Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिवनी

महिला थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मिक ने छात्र छात्राओं को बताया कि छोटे से बड़े अपराध पर नियंत्रण और निगरानी

 

सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो सिवनी

 

महिला थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मिक ने छात्र छात्राओं को बताया कि छोटे से बड़े अपराध पर नियंत्रण और निगरानी करने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है। इसकी निगरानी हर क्षेत्र में होती है। इन सब की सूचनाओं की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक सहित आला अफसर को दी जाती है। शहर व गांव में होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध अनियंत्रित वाहन, चलाने वालों, सड़क पर किसी भी प्रकार का गैर कानूनी कार्य किए जाने वालों पर निगरानी सीसीटीवी फुटेज द्वारा की जाती है। शहर के अधिकांश चौराहों में सीसीटीवी फुटेज रखे हैं। जिसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस कंट्रोल रूम में लगातार पुलिस निगरानी करती है। उन्होंने बताया कि सड़क पर हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलना चाहिए। साथ ही नियम तोड़ने पर अगर किसी से यह झूठ भी बोला हैं कि उन्होंने किसी प्रकार का नियम नहीं तोड़ा है कोई अपराध नहीं किया हुआ है पर उनके कार्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं। जिसको पुलिस कंट्रोल रूम में जूम करके देखा जा सकता है। जिससे कोई भी अपराध पुलिस की निगाहों से छुप नहीं सकता है। यह कार्य पुलिस बखूबी करती है। वही 24 घंटे यह कार्य सतत रूप से अनवरत चलता रहता है।

 

पुलिस कंट्रोल रूम में छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। जिसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी राजू काकोडिया उप निरीक्षक ने भी छात्र छात्राओं को शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के दृश्य को कंट्रोल रूम के कक्ष में उन्हें इसकी समुचित जानकारी दी।

 

इस मौके पर विकास एडे, सुरेंद्र तिवारी, दिनेश ढोके, बीएस प्रजापति, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी, महिला आरक्षक मंजू पटेल आदि मौजूद थे।

Related posts

मानव जब-जब सम्पूर्ण पवित्र बनने की कोशिश करेगा, तब-तब बाधाएं आएगी। ब्रह्माकुमारी नीलम बहन

Ravi Sahu

साप्ताहिक भंगोर्या हाट बाजार में उचित सुरक्षा के संबंध में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।

Ravi Sahu

सिलौंडी से बीजापुर मार्ग अधूरा पड़ा ,लोग हो रहे परेशान 

Ravi Sahu

समाजसेवी राजेश तिर्की की अगुवाई में वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

Ravi Sahu

शुजालपुर अक्षय तृतीया पर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

asmitakushwaha

विद्यालय समय 10 बजे से 5 तक नहीं होंगी कोचिंग संचालित-बीईओ बंसल।

Ravi Sahu

Leave a Comment