सुदर्शन टुडे ब्यूरो दुर्गा शंकर सिंह की रिपोर्ट
सिकन्दरपुर, बलिया। मनियर मार्ग पर जलालीपुर चट्टी के समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार 45 वर्षीय कलावती देवी. 55 वर्षीय शेषनाथ भारती 35 वर्षीय सुरेश नाथ निवासी चेतन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को सिकंदरपुर चौराहे से कलावती व शेषनाथ सुरेश ई रिक्शा द्वारा सिसोटार जा रहे थे। वे जैसे ही जलालीपुर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से चला रहे, ई रिक्शा चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ई- रिक्शा पलट गया तथा तीनों रिक्सा सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था मे स्थानीय लोगो की मदद से समुदस्यीक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया