Sudarshan Today
जबलपुर

विरासत को संभालना और उसमे श्रीवृद्धि बहुत बड़ी उपलब्ध

  संभागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता शिवानी बेन की रिपोर्ट

 

जबलपुर/ विरासत को संभालना और उसमे श्रीवृद्धि करना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है| युवाओं में देशप्रेम की भावना को मजबूत बनाने के लिए जरुरी है की उन्हें देश के समृद्धशाली इतिहास और देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वत्र अर्पित करने वाले अमर शहीदो के आदर्शो और सिद्धांतो की शिक्षा दी जाये| ऐसा जानकीरमण महाविद्यालय के उत्तरोत्तर उन्नयन को देखकर कहा जा सकता है यह बात मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल नें श्रीजानकीरमण महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य,शिक्षाविद् पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ.पं.हरिकृष्ण त्रिपाठी की मूर्ति अनावरण समारोह में कहीं| साहित्य अकादमी भोपाल एवं श्रीजानकीरमण महाविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज़ादी के 75 अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य के अवसर पर शिक्षाविद् पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ.पं.हरिकृष्ण त्रिपाठी की मूर्ति का अनावरण एवं उनकी स्मृति में व्याख्यान माला का आयोजन 30 जुलाई 2022 को श्रीजानकीरमण महाविद्यालय जबलपुर में संपन्न हुआ| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल,अध्यक्ष शरदचंद्र पालन,विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो.मुकेश तिवारी शंभुनाथ विश्वविद्यालय शहडोल,डॉ.विकास दुबे,डॉ.अभिजीत कृष्ण त्रिपाठी प्राचार्य श्रीजानकीरमण महाविद्यालय रहे| उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से 15 अगस्त तक चलाये जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख भी किया और सभी नागरिकों से अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहरा कर गर्व के साथ देश प्रेम का इजहार करने का आग्रह किया। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमल चंद जैन,स्व.पंडित हरिकृष्ण त्रिपाठी की धर्मपत्नी माया त्रिपाठी,शिक्षाविद एवं मूर्तिकार भजनलाल महोबिया एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं महाविद्यालय की छात्रा रागिनी मार्को का सम्मान किया। उन्होंने स्व.हरिकृष्ण त्रिपाठी की रचना ‘सृजन के सशक्त हस्ताक्षर’ का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान आये हुए विभिन्न दिव्यांगजनो को मंच एवं सभागार तक पंहुचाने में रा.से.यों.स्वयंसेवको नें सहयोग किया| कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो.ए.सी.तिवारी,डॉ.देवांशु गौतम,डॉ.शैलेश प्रसाद,डॉ.अरुणा,डॉ. रचना साँचा,डॉ.शैलेन्द्र चंद्र वल्के,राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको में प्रशांत चपेकार,अरविन्द लोधी,सुबेन्दु मन्ना,अमित शिवहरे,मोहम्मद हसनैन बेग,आँचल मिश्रा,शीतल भन्नारिया,अभिलाषा चौधरी,आँचल श्रीवास्तव,मीनाक्षी गौतम,लक्ष्मी रजक,शिवानी पटेल,विशाल ठाकुर,सोनाली सोनी नें सक्रिय सहभागिता की| सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक रा.से.यों.प्रो.आंनद सिंह राणा एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ.अभिजीत कृष्ण त्रिपाठी नें किया|

Related posts

वीं.के.आटोमोबाइल्स द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन का हुआ समापन

asmitakushwaha

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रा.से.यों. स्वयंसेवक़ो ने किया पौधारोपण

asmitakushwaha

शातिर बदमाश जब्बार पर एन.एस.ए. के तहत वारंट जारी

asmitakushwaha

हरियाली अमावस्या पर किया वृक्षारोपण

Ravi Sahu

बी. पी. पाठक म.प्र. स्टेनोग्राफर संघ जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

Ravi Sahu

पति/पत्नी में से किसी एक की ही लगे चुनाव ड्यूटी परिवार के एक सदस्य को मिले चुनाव ड्यूटी छूट

asmitakushwaha

Leave a Comment