Sudarshan Today
upहरदोई

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण पर देखी आयुष्मान कार्ड के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

 

 

हरदोई। आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना एवं उप जिलाधिकारी दीक्षा जैन द्वारा ग्राम पंचायत लालपालपुर, पचकोहरा, खेरामऊ में बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा तथा औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना तथा उप जिलाधिकारी दीक्षा जैन के साथ लालपालपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें प्रगति ठीक पाई गई । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्य मे तेजी लाते हुये और बेहतर कार्य करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके उपरान्त पचकोहरा, खेरामऊ का भी औचक निरीक्षण किया गया। खेरामऊ में प्रगति कम पाई गई जिस पर वहां के प्रधान, कोटेदार, पंचायत सेक्रेट्री, एवं अन्य लोगों को निर्देशित किया गया कि कार्य में प्रगति लाए व पंचायत सहायक को भी निर्देशित किया गया कि आमजन के कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाए यदि कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे आया जाये।

 

संचारी रोगो से बचाव हेतु जागरूक किया गयाः-जिलाधिकारी

 

हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि 29 जुलाई 2022 को जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत आज नगरीय निकायों के 243 वार्डो में से 120 वार्डो में फागिंग/लार्वी साइड का छिड़काव किया गया। सभी वार्डो में नालियों की सफाई की गयी, कचरे का निस्तारण किया गया। सभी वार्डो में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है। कुल 88 वार्डो में व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी क्षेत्रों में साफ सफाई के साथ साथ झांड़ी कटाई का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि स्क्रबटाइफस को पनपने से रोका जा सके। आशा द्वारा प्रत्येक बुधवार व शनिवार को वीएचएनडी सत्रो पर संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठके की जा रही है। आशा द्वारा आज 17885 लोगो को क्लोरीनेशन डेमो एवं संचारी रोगो से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कुल 257 घरों में सोर्स रिडक्शन का कार्य किया गया है। 1220 कन्टेनर्स खाली करवाये गये जिसमे 03 पॉजिटिव कन्टेनर पाया गया। उन्होने कहा कि संचारी रोगो से बचाव हेतु लोग अपने आस पास साफ सफाई रखे, और अन्य लोगो को भी जागरूक करे।

Related posts

हिंदुत्व समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष टिंकू सिंह जी ने दिया ज्ञापन

asmitakushwaha

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन कराया जा रहा है श्री राजन जी महाराज के संरक्षण में

Ravi Sahu

कबड्डी मेट के लिए भटक रहे प्रदेश स्तरीय बालिका कबड्डी खिलाड़ी खेल निदेशालय द्वारा केंद्रीय प्रशिक्षण में फाउंडेशन के 5 खिलाड़ियो का चयन केम्प में भी हुआ

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुँची अवैध पट्टे की शिकायत।

Ravi Sahu

राठ: मारपीट से वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

asmitakushwaha

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला। 

Ravi Sahu

Leave a Comment