Sudarshan Today
khargon

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया, हर घर तिरंगा लहराया

झिरन्या से संवाददाता अंकुश अवस्थी की रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तहसील अधिकारी जगन प्रसाद सोर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पाटीदार के नेतृत्व में बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घर-घर में तिरंगा अभियान के तहत गांव भ्रमण कर लोगों को घर में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 14 अगस्त तक चलेगा। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह वर्ष देशवासियों के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है। एक एक घर में तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के जश्न के साथ-साथ एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है। स्थानीय जनता के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम, आदर, निष्ठा की भावना जनमानस में हो सके। कार्यक्षेत्र में शिक्षा संस्थान के साथ आम नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज को सभी दिनों व विशेष अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शित करने की जानकारी आम लोगों के बीच दी गई। तहसीलदार जगन प्रसाद सोर मुख्य पालन अधिकारी महेश पाटीदार कबीर जाधव बि आर सी महेश दीक्षित बीआरसी आर डी अंब और ग्रामीण शामिल थे।

Related posts

*माता के विसर्जन पर नम आँखों से भक्तों ने दी विदाई*

Ravi Sahu

आज से 17 जनवरी तक जिले में चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

Ravi Sahu

*लहसुन के उचित भंडारण के लिए आयोजित हुई कार्यशाला*

Ravi Sahu

सीएम हेल्पलाईन में अब अधिकारी प्रतिदिन निराकरण पर देंगे जोर

Ravi Sahu

खरगोन जिले मेंआबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 7 प्रकरणों में 3 गिरफ्तार

Ravi Sahu

दामखेड़ा में हुआ पत्रकार मिलन समारोह अमृता नमकीन वाले श्री पाटीदार का किया सम्मान

Ravi Sahu

Leave a Comment