Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजपुर

जनपद पँचायत राजपुर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में चिट्टी ने बदली हाथों की लकीर

 

 

राहुल गुप्ता की रिपोर्ट

 

राजपुर ००

आज हुआ जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में अध्यक्ष अनिता सरदार खन्ना निर्वाचित हुई । रोचक बात यह है कि अनिता खन्ना कॉंग्रेस से जीती हुई जनपद सदस्य थी जिसने पाला बदल कर भाजपा का दामन थामा ओर भाजपा से जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हई वही उपाध्यक्ष में भाजपा जिला महामंत्री अजय यादव की माता मायादेवी प्रकाश चंद यादव चुनी गई।

मामला दोनों पक्षो में बराबर का रहा जहाँ अध्यक्ष में ललिता बाई अमर सिंह जमरे को 11 वोट मिले वही अनिता सरदार खन्ना को भी 11 वोट मिले जिसमे आखिर में गोली उठाकर अनिता खन्ना विजयी हुई । वही उपाध्यक्ष में भी सुभाष किशन सोलंकी को 11 वोट मिले तो मायादेवी प्रकाश चन्द यादव को 11 वोट प्राप्त हुई जिसमें गोली उठाकर मायादेवी विजयी हुई । दोनो की किस्मत गोली से बदली देखा जाए तो चिट्टी ने हाथों की लकीर बदल दी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा वही भाजपा द्वारा जुलूस निकालकर जमकर आतिश बाजी कर जीत का जश्न मनाया। गांव में रैली निकाल कर जश्न मनाया पंडित दीनदयाल जी को जीतने के पश्चात माल्यापर्ण किया गया। वही इस जीत के जश्न में भाजपा अध्यक्ष ओम सोनी जिला महामंत्री अजय यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव , प्रकाश चौहान,आकाश बर्मन ,मनीष नीरगुड़े सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

तुलेश्वरी सिंह धुर्वे एम पी पीएस सी की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुष्पा गढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया

Ravi Sahu

*लहसुन के उचित भंडारण के लिए आयोजित हुई कार्यशाला*

Ravi Sahu

अहिरवार समाज संघ तहसील शाखा सारंगपुर की बैठक सफल हुई

Ravi Sahu

74 प्रत्याशियों में से 57 की जमानत हुई जब्त

Ravi Sahu

रानी केकई ने जब राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष का बनवास और भरत को मांगा अयोध्या का राज लीला का मंचन देखकर सभी की आंखें भर आईं।

Ravi Sahu

राजपुर मंडल के भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

Ravi Sahu

Leave a Comment