Sudarshan Today
डिंडोरीमध्य प्रदेश

74 प्रत्याशियों में से 57 की जमानत हुई जब्त

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय

एम.पी.हेड…

 

 

सुदर्शन टुडे ….डिंडौरी कलेक्ट्रेट कार्यालय से शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य के विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा द्वारा वितरित किया गया। घोषणा के दौरान जो अधिकृत तौर पर आंकड़े सामने आए वह चौंकाने वाले रहे। कुल दस जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के लिए 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 57 उम्मीदवारों की जमानत जहां जब्त हो गई, वहीं दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा उरैती, इंद्रावती धुर्वे के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार मरकाम के भाई रामकृपाल मरकाम, पूर्व सांसद स्व. बसोरी सिंह की बहू मानस मसराम भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। बजाग जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे कांग्रेसी नेता रूदेश परस्ते ने क्षेत्र क्रमांक सात से सबसे अधिक 14869 वोट के अंतर से जहां जीत दर्ज की है, वहीं क्षेत्र क्रमांक आठ से सकुन कुशराम ने सबसे कम 503 वोट के अंतर से कृष्णा उरैती को मात दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को होना निर्धारित हो गया है।

 

 

दो गुटों में बंटे होने से बढ़ रही समस्या :

परिणामों की अधिकृत घोषणा होने के बाद भाजपा कांग्रेस दोनों ही संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने के लिए और सक्रिय हो गए हैं। दस जिला पंचायत सदस्यों में से छह सदस्य भाजपा समर्थित जीतने के बाद भी भाजपा संगठन पशोपेश में है। भाजपा के दो गुटों में सदस्य बंटे होने से समस्या बढ़ गई है। जीत का प्रमाण पत्र लेने क्षेत्र क्रमांक तीन से निर्वाचित प्रीतम मरावी और क्षेत्र क्रमांक चार से निर्वाचित हेमवती राजपूत का न आना चर्चाओं का विषय बना रहा। दोनों विजयी उम्मीदवार प्रमाण पत्र लेने क्यों नहीं आए और वे कहां हैं इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर भी चले। कांग्रेस की ओर से रूदेश परस्ते को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं।

 

जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन दो चरणों में :

 

निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार की देर शाम जारी आदेश के तहत उपसरपंच, जनपद व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है। जारी आदेश के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई शुक्रवार को होगा। इसी तरह ग्राम पंचायत के उपसरपंच का निर्वाचन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शहपुरा, मेहंदवानी का चुनाव 24 जुलाई रविवार को होगा। दूसरे चरण में डिंडौरी, अमरपुर का चुनाव 25 जुलाई सोमवार और तीसरे चरण में बजाग, समनापुर व करंजिया में उपसरपंच का चुनाव 26 जुलाई मंगलवार को होना तय किया गया है। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव जिले में दो चरण में होना है। पहले चरण में शहपुरा, मेहंदवानी, डिंडौरी व अमरपुर को शामिल किया गया है। यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जुलाई बुधवार को किया जाएगा। इसी तरह दूसरे चरण में समनापुर, बजाग व करंजिया जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 28 जुलाई गुरूवार को होना निर्धारित किया गया है।

Related posts

किसलपुरी में नवरात्र पर देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ

asmitakushwaha

सरपंच सचिव की मनमानी के चलते नहीं मिल पा रहा है गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Ravi Sahu

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का आयोजन किया 

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई होगी हिंदी में इसको लेकर आज हुआ शासकीय महाविद्यालय राजपुर में कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

संविधान दिवस मनाया गया

Ravi Sahu

जामनेर पुलिस ने नाबालिक बालिका को राजस्थान के फलोदी से किया दस्तयाब

Ravi Sahu

Leave a Comment