Sudarshan Today
नसरुल्लागंज

निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी मंजू अवध पटेल 

अध्यक्ष नहीं बनने से नाराज आदिवासी नेता देवी सिंह धुर्वे ने थामा कांग्रेस का हाथ

सुदर्शन टुडे संवाददाता। नसरुल्लागंज

एक जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुये लेकिन जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव 27 जुलाई को जनपद पंचायत नसरुल्लागंज में संपन्न हुआ जिसमें मंजू अवध पटेल को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुना गया तो वही उपाध्यक्ष का चुनाव गोली डाल कर कराया गया जिसमें रूपाली व्यास को जनपद अध्यक्ष चुना गया वही जनपद अध्यक्ष की रेस में आदिवासी नेता देवी सिंह धुर्वेभी जनपद अध्यक्ष बनने के लिए अड़े हुए थे लेकिन मंजू अवध पटेल को जनपद अध्यक्ष बनाया गया इसी से नाराज होकर पिपलानी से भाजपा के आदिवासी नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह धुर्वे ने कांग्रेस का दामन थाम लिया जिससे मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों को लुभाने में लगी है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र मे देवी सिंह धुर्वे ने भाजपा से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं

Related posts

योगेंद्र सिंह मंडलोई यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुये दी बधाई 

Ravi Sahu

अग्रसेन जयंती पर निकला भव्य चल समारोह

Ravi Sahu

कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Ravi Sahu

ठेकेदार ने नहीं बनाई नाली नतीजा घरों में ओर आंगनबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र मे घुस रहा बारिश का पानी

asmitakushwaha

दूसरे चरण का मतदान

Ravi Sahu

गणेश उत्सव पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है 

asmitakushwaha

Leave a Comment