Sudarshan Today
sehoreमध्य प्रदेशसीहोर

आष्टा के पूर्व विधायक श्री रंजीत सिंह गुणवान का निधन, उनके गृह ग्राम खामखेड़ा जत्रा में आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

सीहोर/ आष्टा। आष्टा से चार बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुनकर मध्यप्रदेश की विधानसभा में आष्टा विधानसभा क्षेत्र का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले आष्टा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रंजीतसिंह गुणवान का रात्रि में करीब 81 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया । आज प्रातः 11:00 बजे उनके गृह ग्राम खामखेड़ा जत्रा में उनका अंतिम संस्कार होगा। पारिवारिक सूत्रों से एकत्रित की गई जानकारी अनुसार भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के झंडे तले ग्रामीण राजनीति से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले श्री रंजीतसिंह गुणवान जो की आष्टा तहसील के ग्राम खामखेड़ा जत्रा के मूल निवासी थे। यहीं से उन्होंने पंच के पद से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उसके बाद वे आष्टा कृषि उपज मंडी के संचालक,जनपद पंचायत के सदस्य भी चुने ओर कार्य किया। लेकिन 1992 में कांग्रेस में लगातार उपेक्षा से उनका कांग्रेस से मोह भंग हो जाने के बाद वे 1992 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्री सुंदरलाल पटवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। आष्टा के बड़ा बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम एवं आयोजित सभा मे श्री गुणवान को भाजपा की सदस्यता दिला कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा में शामिल होने के कुछ माह बाद हुए विधानसभा के चुनाव में उन्हें भाजपा ने आष्टा से अपना प्रत्याशी बनाया और वे विजय हुए। उसके बाद भाजपा में लगातार उनका कद बढ़ता गया। यही कारण रहा कि वे आष्टा जो की अनुसूचित जाति के लिये सुरक्षित सीट है, से 4 बार 1993 से 1998 तक उसके पश्चात 1998 से 2003 तक लगातार 2 बार आष्टा के विधायक रहे उसके बाद 2008 से 2013 तक 2013 से 2018 तक फिर दो बार विधायक रहे। उनके कार्यकाल में आष्टा क्षेत्र में कई विकास के बड़े बड़े कार्य आज उनकी याद दिलाते है। अपने सरल,सौम्य व्यवहार के कारण वे हमेशा सभी मे लोकप्रिय रहे। यही कारण भी रहा कि वे आष्टा से 4 बार विधायक चुने गये थे। श्री गुणवान अपने पीछे 5 भाईयो का करीब 100 सदस्यो का भरापूरा परिवार छोड़ गये है। श्री गुणवान के निधन की खबर से सीहोर जिला भाजपा में शोक की लहर छा गई है। पूर्व विधायक श्री रणजीतसिंह गुणवान के निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान,मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव, भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर, देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, करण सिंह वर्मा, सुदेश राय,भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय पूर्व विधायक अजीतसिंह सहित सीहोर जिले के समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक श्री रणजीतसिंह गुणवान के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

नेत्रदानी स्व. शारदादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर

Ravi Sahu

मुहिम,नजूल की जमीन पर कब्जा:जनसेवा अस्पताल सहित नजूल भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित कर लगाए लाल क्रास

asmitakushwaha

धूमधाम के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्म जयंति

Ravi Sahu

अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद्, राष्ट्रीय बजरंग दल ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों को शीघ्र फांसी दिलाये जाने की मांग की

Ravi Sahu

नम आंखों से दी गई मातारानी को विदाई

Ravi Sahu

शिव महापुराण कथा का समापन समारोह

Ravi Sahu

Leave a Comment