Sudarshan Today
सिरोंज

राष्ट्रपति के लिए द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज। जनजाति आदिवासी समाज से भारत की पहली महिला द्रोपदी मुर्मू को महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रपति के पक्ष में नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। द्रोपदी मुर्मू की माननीय राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने की सूचना मिलने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता चाँदनी चौक में एकत्रित होने लगे थे विधायक उमाकान्त शर्मा के यहाँ पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने उत्साहजनक नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की । इसके बाद ज्योति मुर्मू के चित्र को लेकर भाजपा कार्यकर्ता रैली की शक्ल में विधायक उमाकान्त शर्मा के नेतृत्व में कठाली बाजार स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे। यहाँ उपस्थित जनसमुदाय कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उमाकान्त शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा संगठन ने पहली बार आदिवासी जनजाति समाज से योग्य महिला को उम्मीदवार बनाकर स्वागत योग्य कदम उठाया है। इसके पूर्व अल्पसंख्यक वर्ग से देश के महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम आजाद को एवं अनुसूचित जाति वर्ग से रामनाथ कोविंद जी को उनकी योग्यता एवं प्रतिभा के बल पर आंगे लेकर राष्ट्रपति बनाकर ऐतिहासिक काम किया है सदा जीवन जीते हुए द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने के उपलक्ष्य में उन्होंने सम्पूर्ण सिरोंज लटेरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं आमजन की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को समान भाव से आंगे बढ़ाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनाथ सिंह रघुवंशी एवं पदम ताम्रकार ने भी संबोधित किया। आभार वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिबाबू भार्गव, डॉ पी के विश्वास,लियाकत मियां,सुमन्त मित्तल,संजय सोनी,भैरो सिंह कुर्मी,रामचरण शाक्य, दिनेश पाठक,मुकेश वंशकार,मनीष चौरसिया,रिंकू यादव आदि के साथ भाजपा के पार्षदगण एवं कार्यकर्ताबन्धु उपस्थित थे

Related posts

विश्व में सभी कथाओं में श्रेष्ठ मानी गई श्रीमद भागवत कथा – पंडित गोपाल शर्मा

Ravi Sahu

श्री गणेश जन्मोत्सव समारोह में हुई कींगड़ी गायन की मनमोहक प्रस्तुति

Ravi Sahu

नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारियॉं।

Ravi Sahu

विद्यार्थी परिषद द्वारा स्‍वधीनता के अमृत महोत्‍सव पर नवोदय कार्यक्रम का किया आयोजन

Ravi Sahu

रिमझिम बारिश के बीच न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Ravi Sahu

अहिरवार समाज के अध्यक्ष बने हरनाम सिंह

Ravi Sahu

Leave a Comment