सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान
सिरोंज नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील को लेकर विधायक उमाकान्त शर्मा ने नगर के मुख्य मार्गों पर नागरिकगणो से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट अपील की। शुक्रवार को कस्टम से प्रारम्भ हुए जनसंपर्क अभियान में विधायक उमाकान्त शर्मा ने दुकान दुकान पहुँचकर व्यापारियों और नागरिकगणो से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। नगर के मुख्य मार्गों पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में नारेबाज़ी करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों,योजनाओं और भविष्य में नगर में होने वाले विकास कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि रमेश यादव,मण्डल अध्यक्ष पर्स तारण, महेंद्र सिंह दांगी,पूर्व नपाध्यक्ष संतोष चौरे,राजेन्द्र गर्ग,पदम ताम्रकार,डॉ पीके विश्वास,सुमन्त मित्तल,नारायण दास साहू,कामराज पाटीदार,रघुनाथ सिंह रघुवंशी, मोहन जी मंगल, शिवकुमार भार्गव, ओम सोनी,मुनीम गौरी, रूपेश यादव,पप्पू साहू,जयनारायण सेन, मोहित सिंघल,संजीव सांईनाथ, सचिन शर्मा, सरसिज शर्मा, आदि शामिल रहे।