Sudarshan Today
हरदोई

वन महोत्सव के अंतर्गत थाना परिसर में विधायक ने किया वृक्षारोपण

हरदोई पाली। वन महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को थाना परिसर में पौधरोपण सवायजपुर भाजपा विधायक रानू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए धरा का हरित आवरण बढ़ाना जरूरी है। यह तभी संभव है जब सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होकर पौधरोपण करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा नेता कुलदीप मिश्र, श्याम मोहन मिश्रा, संदीप मिश्र, दिलीप दीक्षित, अमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, आशुतोष मिश्र, शिवम बाजपाई, अमित अग्निहोत्री, श्रीपाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

इनसेट थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच कड़वाहट एक बार फिरसे देखने को मिली। गुरुवार को भाजपा विधायक पौधरोपण करने के लिए थाने पहुँचे थे लेकिन स्थानीय भाजपा पदाधिकारी थाने के नीचे दिखाई दिए, कोई भी भाजपा कार्यकर्ता थाने के ऊपर नही गया। सूत्रों के मुताबिक थानाध्यक्ष ने थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एंट्री बैन कर रखी है, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुँची अवैध पट्टे की शिकायत।

Ravi Sahu

एसडीएम शाहाबाद ने गौशाला का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

तमंचे व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Ravi Sahu

निरंकुश प्रशासन से जूझते छोटे दुकानदार, पथ विक्रेता , रेहड़ी,ठेला वाले सांसद,विधायक और मंत्री सब चैन की नींद सो रहे

Ravi Sahu

बूथ शक्ति केन्द्र पर केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया

Ravi Sahu

उत्तर प्रदेश को अशांत करने का षड्यंत्र? :मृत्युंजय दीक्षित

Ravi Sahu

Leave a Comment