Sudarshan Today
जबलपुर

मतदान दल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों – मांग मतदान दल की सुरक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध कराये जाये मांग

सुदर्शन टुडे जबलपुर सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव को साथ संवाददाता शिवानी बैंन की रिपोर्ट

जबलपुर मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मॉर्टिन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रत्येक लोकसेवक अपने नैतिक दायित्वों , मौलिक कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों से अनभिज्ञ नहीं है निर्वाचन राष्ट्रीय कार्य है इस राष्ट्रीय कार्य को सुचारु सुलभ सरल निर्विघ्न और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रत्येक लोकसेवक प्रतिबद्ध है।लोकसेवकों की प्रतिबद्धता का मान रखते हुए उनकी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखना शासन-प्रशासन का नैतिक दायित्व है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुदूर ग्रामीण अंचलो में स्थित मतदान केंद्रों पर इस बरसात के मौसम में जाना ज्यादातर कठिन होता है।कच्चे,सकंरे मार्ग,छोटी पुलियाँ,रपटे आदि बरसाती नाले के अचानक उफान पर आ जाने से दलदल -कीचड़ में तब्दील हो जाते है साथ ही साथ पुलिया और रपटों के ऊपर पानी बहने लगता है जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।इसी प्रकार बरसात के मौसम में जंगली जीव-जंतु साँप,बिच्छू इत्यादि का डर भी बना रहता है।
संघ के रॉबर्ट मॉर्टिन,दिलीप सिंह ठाकुर,स्टेनली नॉर्बट,शहीर मुमताज़,दिनेश गौड़,राकेश श्रीवास,क्रिस्टोफर नरोन्हा,हेमंत ठाकरे,सुधीर पॉवेल,रॉबर्ट फ्रांसिस,योगेश ठाकरे, आर पी खनाल,संतोष चौरसिया,राजकुमार यादव,धर्मेंद्र परिहार,विश्वनाथ सिंह,आकाश भील,राशिद अली,त्रिलोक सिंह,समर सिंह,सुधीर गौर,अशोक परस्ते,धनराज पिल्लै,गुडविन चार्ल्स,गोपी शाह,उमेश ठाकुर,आशीष कोरी,सतीश दुबे,आसाराम झारिया,भास्कर गुप्ता,संदीप परिहार,अजब सिंह,रामकुमार कतिया इत्यादि ने मतदान दलों में शामिल लोकसेवकों की सुरक्षा के सर्वश्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related posts

स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर आयोजित हॉकी मैच का हुआ समापन

Ravi Sahu

कलेक्टर को सौपा देहदान करने का संकल्प पत्र

Ravi Sahu

पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी के खिलाफ क्यो नही हुई FIR

asmitakushwaha

सी. एम. राईज विद्यालय के शिक्षकों को नहीं मिली चुनाव से राहत

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति परिसंघ का प्रतिनिधिमंडल ने खुरई ब्लॉक के सिमरिया गांव में हुई मृत आदिवासियों के पीड़ितों परिवार जनों से मिलकर सांत्वना दी

Ravi Sahu

एक दिवसीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

asmitakushwaha

Leave a Comment