Sudarshan Today
Other

कांग्रेस का युवा न्याय, किसानों को न्याय, भागीदारी का न्याय, नारी को न्याय एवं श्रमिकों को न्याय की गारंटी: मो. अरशद अयूब

नया जोश जुड़ेगा जनता जीतेगा इंडिया के तहत युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य मोहम्मद अरशद अयूब ने बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के सीसी गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने युवा न्याय, किसानों को न्याय, भागीदारी का न्याय, नारी को न्याय एवं श्रमिकों को न्याय के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा न्याय के तहत केंद्र सरकार में खाली 30 लाख पदों पर भर्ती की गारंटी है। नारी न्याय को लेकर गरीब परिवारों में एक महिलाओं को ₹1 लाख की गारंटी है। साथ ही कांग्रेस का घोषणापत्र हर भारतीय महिला का जीवन बदल देगा की जानकारी देते मो अरशद अयूब ने कहा कि सबसे गरीब घरों की एक महिला को 1 लाख / वर्ष, महिलाओं के हाथ में पैसा, गरीबी का पक्का समाधान, वेतन में कोई भेदभाव नहीं-समान काम का मतलब समान वेतन, महिलाओं को सुरक्षित का्यस्थल, कामकाजी महिलाओं के छात्रावास, बच्चों की देखभाल, मातृत्व लाभ और सुरक्षित परिवहन के साथ काम करने में मदद, महिलाओं और महिला स्वयं सहायता समूह के लिए लोन में बढ़ोतरी करके उन बहनों का समर्थन करना, महिलाओं की मदद के लिए हर पंचायत में अधिकार मैत्री, केंद्र सरकार की नई भर्तियों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षणा, इसका ये भी मतलब है ज़्यादा महिला जज और आईएएस और आईपीएस अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिक महिलाएं और सेना में महिलाओं की अधिक भागीदारी न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व केि लिए विधानसभाओं और लोकसभा में महिला आरक्षण तत्काल बहाल होंगे। महिलाओं और लड़कियों के लिए खेलों में ज्यादा फंड और खेल निकायों में ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति की गारंटी है।

Related posts

ग्राम महुआघाट में जिंदाल कंपनी करा रही घटिया सीसी सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण ने जताया बिरोध

Ravi Sahu

ग्राम सिंगोट एवं बोरगांव बुर्जुग में उप लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ

Ravi Sahu

मणिनागेंद्र सिंह “मोनू” पटेल की फाउंडेशन द्वारा मनाई की जन्मजयंती 

Ravi Sahu

भीकनगाव विधानसभा में कांग्रेस पर्यवेक्षक इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर मोनिका जगताप ने किया संबोधन

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मनाई गई डॉ.हरिसिंह गौर जी की 154 वी जयंती

Ravi Sahu

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में अंतर्राज्यीय पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक

Ravi Sahu

Leave a Comment