Sudarshan Today
DAMOH

आचार्य सिद्धांत सागर का तीर्थ क्षेत्र बेलाजी से हुआ सिंगपुर की ओर बिहार

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

दमोह- परम पूज्य गणधर तीर्थ प्रणेता बुंदेलखंड केसरी आचार्य सिद्धांत सागर महाराज ससंघ का बेलाजी तीर्थ क्षेत्र से गुरुवार की सुबह बिहार हो गया। परम पूज्य आचार्य सिद्धांत सागर महाराज ससंघ सागर जिले के देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले सिंगपुर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सौभाग्य मति माताजी की प्रेरणा से सिंगपुर में श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां पर श्री 1008 नवग्रह जिन मानस्तंभ निर्मित किया गया है। जिसके पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए परम पूज्य गणधर तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी ससंघ आयोजन में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं। तीर्थ क्षेत्र बेला से विहार करने के पश्चात परम पूज्य आचार्य श्री की आहार चर्या हिंडोरिया में संपन्न हुई। तो शुक्रवार की सुबह समन्ना से पूज्य आचार्य संघ की आगवानी दमोह में की जाएगी। आयोजन को लेकर के आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज के संघपति जयकुमार जैन पुरा ने यह जानकारी दी।

Related posts

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करसाफ-सफाई का लिया जायजा चिन्हित स्थानों की रूटीन सफाई होनी चाहिये

Ravi Sahu

एकलव्य विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Ravi Sahu

कुंडलपुर सार्वजनिक न्यास की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

मतदान हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य और राष्ट्रीय पर्व भी है, किया आग्रह 26 अप्रैल को मतदान करने अवश्य जायें, यह हमारा अधिकार है।

Ravi Sahu

इस कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा हर रोग की रामबाण औषधि है – आचार्य पंडित रवि शास्त्री

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश पुलिस कर्मचारी संयुक्त संघ दमोह द्वारा एसपी को दी विदाई

Ravi Sahu

Leave a Comment