Sudarshan Today
bhayana

बूथ विस्तारक योजना अभियान:बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

निकल पड़े हैं बूथ विस्तारक

अगले 10 दिन तक बूथों पर रहेगी भाजपा

बूथ विस्तारक अभियान के तहत उतरेंगे नेता, कार्यकर्ता

 

बूथ विस्तारक योजना में कार्यकर्ताओं का किया डिजिटल सत्यापन

पवन पाटीदार भ्याना— भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा बनाई गई बूथ विस्तारक योजना को जमीनी स्तर पर ले जाकर उसका सफल क्रियान्वन करने के लिए भाजपा मंडल संडावता के सभी 64 मतदान केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर स्थानीय भाजपा की बूथ समिति एवं पन्ना समिति के सदस्यों का फोटो निकालकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी पार्टी द्वारा दिए गए संगठन एप पर भरकर उनका डिजिटल वेरीफिकेशन कर रहे है। विगत 20 दिनों से चल रहे इस अभियान में जो कार्यकर्ता बुथ विस्तारक की भूमिका निभा रहे हैं उन्हें प्रत्येक दिन 10 घंटे अपने केंद्र के बूथ पर जाकर पार्टी का विस्तार करना है, ग्रामीण एवं शहरी लोग इस अभियान में आगे आकर उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम नागर , मण्डल विस्तारक कमल तवर एवं केंद्र के विस्तारक ने मंडल के ग्राम भ्याना में जाकर बूथ समिति के सदस्यों से संपर्क कर उनको पार्टी के इस अभियान से अवगत करवाया। उनकी समस्त जानकारी एप पर डाली जा रही।इस दौरान जनपद सदस्य शहीद भाई मंसूरी भाजपा मंडल महामंत्री भगवान सिंह गुर्जर नेता धर्मेंद्र गुप्ता बाबूलाल गुर्जर युवा मोर्चा सहा मीडिया प्रभारी राजगढ़ पवन पाटीदार गिरीश चंद सक्सेना अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री फूल सिंह अहिरवार दिनेश गुर्जर युवा नेता सलमान मंसूरी गोविंद गुर्जर फरदीन मंसूरी भाजपा युवा नेता भगवान सिंह मालवीय मुकेश सोनी संडावता मोबीन भाई मंसूरी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी पर्व पर बूथ विस्तारक योजना अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा संडावता मंडल के ग्राम भ्याना बूथ क्रमांक 24 पर कार्य किया। वही मजबूत किया। मंडल महामंत्री भगवान सिंह गुर्जर ने पार्टी के संगठन व विकास पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का मूल आधार है। इस योजना का उद्देश्य कार्यकर्ता से सीधा संवाद करना होता है। यह अभियान 24 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ता को 10 घंटे का समय जनता के बीच में देना है। पार्टी संगठन के लिए कार्य करना है। यह पार्टी सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी संगठन और पार्टी का मूल मंत्र है।

 

इनका कहना है

बीजपी का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की शुरूआत हुई। हमारा बूथ पर घर घर जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।बूथ को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करके अपने बूथ को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

शहीद भाई मंसूरी जनपद सदस्य सारंगपुर

Related posts

सरस्वती शिशु मंदिर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुमका में भूमि पूजन*

Ravi Sahu

गांव में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर लगा ग्रहण

Ravi Sahu

विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत भ्याना अनियमितताओं की शिकायत

Ravi Sahu

बजट 2023 पर क्या बोले विपक्षी दलों के नेता, विपक्ष को कैसा लगा ये बजट

Ravi Sahu

धाम धूम से मनाया श्री दांगी का जन्मदिन

Ravi Sahu

हर दिन 6 से 7 गांव पहुंचेगी विकास यात्रा ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों व अफसरों से कह सकेंगे मन की बात

Ravi Sahu

Leave a Comment