Sudarshan Today
DAMOH

आचार्य सिद्धांत सागर का तीर्थ क्षेत्र बेलाजी से हुआ सिंगपुर की ओर बिहार

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

दमोह- परम पूज्य गणधर तीर्थ प्रणेता बुंदेलखंड केसरी आचार्य सिद्धांत सागर महाराज ससंघ का बेलाजी तीर्थ क्षेत्र से गुरुवार की सुबह बिहार हो गया। परम पूज्य आचार्य सिद्धांत सागर महाराज ससंघ सागर जिले के देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले सिंगपुर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सौभाग्य मति माताजी की प्रेरणा से सिंगपुर में श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां पर श्री 1008 नवग्रह जिन मानस्तंभ निर्मित किया गया है। जिसके पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए परम पूज्य गणधर तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी ससंघ आयोजन में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं। तीर्थ क्षेत्र बेला से विहार करने के पश्चात परम पूज्य आचार्य श्री की आहार चर्या हिंडोरिया में संपन्न हुई। तो शुक्रवार की सुबह समन्ना से पूज्य आचार्य संघ की आगवानी दमोह में की जाएगी। आयोजन को लेकर के आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज के संघपति जयकुमार जैन पुरा ने यह जानकारी दी।

Related posts

धूमधाम से हुई महाराजा अग्रसेन की 19वीं महाआरती

Ravi Sahu

जबेरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री तान्या सलोमन के जन संपर्क से कांग्रेस से जुड़ रहे लोग मजबूत हो रही पार्टी

Ravi Sahu

टाईम्स कॉलेज के एन.एस.एस कैंप में पुलवामा अटैक के शहीदों को दी श्रद्धांजलि एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया

Ravi Sahu

एकलव्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

यह चुनाव आप के भविष्य का जो गारंटी वचन दिये है वह निभायेगें- प्रियंका गांधी

Ravi Sahu

Leave a Comment