Sudarshan Today
aathneramlabaitulbhainsdehi

गाड़ागवान में चल रही सन्त श्री सिंगाजी आध्यात्मिक सत्संग परचरी पुराण

सात फरवरी से ग्यारह फरवरी तक चलेंगी परचरी पुराण।

बैतुल/भैंसदेही :- ब्लाक के ग्राम पंचायत चांदू की ग्राम गड़ागवान में परचरी पुराण का आयोजन 7 फरवरी से प्रारम्भ किया गया है। जिसके श्री गणेश से पूर्व ग्राम में कलश यात्रा निकालकर पूजा अर्चना करने के बाद प्रारम्भ की गई थी। जिसके कथा वाचक श्री कमलानन्द जी महाराज (मिटावल वाले) के मुखार बिंद से कथा का वाचन किया जा रहा है। जिसके दो अध्याय पूर्ण होकर तीसरे अध्याय की और अग्रसर है। बता दे कि महाराज द्वारा पिछले दो अध्यायों में सिंगाजी महाराज के बाल्यावस्था और युवाअवस्था में किये गए चमत्कार और उनकी निष्ठावान भक्ति के बारे में कथा में उपस्थित आम जन को बड़े ही विस्तार से बताया गया। कथा में सिंगाजी के जीवन का उदाहरण देते हुवे बताया कि मनुष्य को भक्ति का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। धन पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। क्योकि धन तो आता-जाता रहता है लेकिन गुरु का दिया ज्ञान कभी खत्म नहीं होता। भक्ति में ही संसार का सुख है। गुरु के मुख से निकली वाणी हमेशा सत्य होती है। सिंगाजी जैसे शिष्य किसी युग में नहीं हुए। उन्होंने अपने गुरु के आदेश पर देह का त्याग कर दिया। वे सच्चे आज्ञाकारी शिष्य थे। प्रभु भक्ति में इसका सदुपयोग करो। कथा के दोनो दिन हजारों की संख्या में श्रोताओं द्वारा सिंगाजी महाराज की महिमा का श्रवण किया गया।

Related posts

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की मुलताई विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई

Ravi Sahu

कमलनाथ का बेटा बनेगा सांसद,जनता के बच्चे बजायेंगे ढोल,चरायेगे ढोर:-बबला शुक्ला

rameshwarlakshne

बालकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल ने विश्वकर्मा भगवान के प्रांगण में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें दो शिक्षकों को स्कूल द्वारा कार गिफ्ट मे दी गई 

Ravi Sahu

भाजपा विधि प्रकोष्ठ मुलताई द्वारा डॉक्टर मोहन यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री की नई जिम्मेदारी दी जाने पर दी बधाई

Ravi Sahu

महेंद्र सिंह को जिताने महिला मोर्चा सक्रिय गांव गांव घूमकर महिलाओं से मांगे वोट

manishtathore

सड़क के लिए विधायक का रास्ता रोका, कालर पकड़ने पर भड़के कांग्रेसी- बैतूल, सारणी, सांईखेड़ा, बोरदेही से पहुंचा पुलिस बल, कालर पकड़ने वाले विधायक के ड्राइवर की थाने में शिकायत

Ravi Sahu

Leave a Comment