Sudarshan Today
aathnerbhainsdehi

सिंगाजी जैसे शिष्य किसी युग में नहीं हुए :- चेतना भारती भैंसदेही ब्लाक में प्रसिद्ध है सन्त सिंगाजी महाराज दरबार

भैंसदेही ब्लाक में प्रसिद्ध है सन्त सिंगाजी महाराज दरबार

भैंसदेही:- मनुष्य को भक्ति का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। धन पर कभी घमंड नहीं करना। यह आता-जाता रहता है लेकिन गुरु का दिया ज्ञान कभी खत्म नहीं होता। भक्ति में ही संसार का सुख है। गुरु के मुख से निकली वाणी हमेशा सत्य होती है। सिंगाजी जैसे शिष्य किसी युग में नहीं हुए। उन्होंने अपने गुरु के आदेश पर देह का त्याग कर दिया। वे सच्चे आज्ञाकारी शिष्य थे।

भैंसदेही विधानसभा के ग्राम पंचायत माजरवानी के (पिडर पांडरी) के सन्त सिंगाजी महाराज दरबार में चल रही सिंगाजी महाराज की परचरी कथा के चौथे दिन सुश्री चेतना भारती कथा वाचक ने बताया की। संत सिंगाजी की महिमा अपरंपार है। उन्होंने एक ही समय में तीन स्थानों पर दर्शन देकर भक्तों को आश्चर्यचकित कर दिया गया था। गुरु सिर्फ ज्ञान का उपदेश देते हैं। शिष्य को सद्मार्ग दिखाते हैं। कथा वाचक भारती ने कहा सतयुग में मनुष्य की उम्र एक लाख वर्ष, त्रेता युग में 10 हजार, द्वापर युग में एक हजार होती थी जो कलयुग में 100 वर्ष रह गई। कलयुग में 75 फीसदी पाप व 25 फीसदी पुण्य हो रहा है। इसलिए अगर 84 लाख योनियों के बाद अगर मनुष्य योनि में जीवन मिला है। तो प्रभु भक्ति में इसका सदुपयोग करो। कथा के चौथे दिन भक्त हजारों की संख्या में सिंगाजी महाराज की महिमा का श्रवण करने पहुचे थे।

Related posts

“”विवेकानंद के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास – मधु चौहान””

Ravi Sahu

कमलनाथ का बेटा बनेगा सांसद,जनता के बच्चे बजायेंगे ढोल,चरायेगे ढोर:-बबला शुक्ला

rameshwarlakshne

विकसित भारत यात्रा का मोर्चा सभाला रोशनी इवने ने दिलाया विकास का संकल्प

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों ने किया मछली पालन केंद्र का भ्रमण

Ravi Sahu

भैंसदेही जनपद पंचायत की कौड़ी पंचायत में पुलिया निर्माण में हुई धांधली

Ravi Sahu

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वहालीबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन

Ravi Sahu

Leave a Comment