Sudarshan Today
DAMOHमध्य प्रदेश

प्राकृतिक चिकित्सा योग के प्रति जन जागरूकता हेतु रोग मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन एवं सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी एक समग्र आयुर्विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य महिला समिति के सहयोग से होमगार्ड ग्राउंड, शिव शनि मंदिर के पास, वार्ड नंबर 07, दमोह में नेचुरोपैथी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में रेडक्रास के अध्यक्ष कृष्ण कुमार परोहा, पतंजलि चिकित्सालय से योगी लोकेश सिंह,  प्राकृतिक चिकित्सा के डॉ॰ प्रकाश आठया एवं डॉ॰ नितिन खरे उपस्थित थे।

कार्यक्रम का‌शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ॰ प्रकाश आठया एवं डॉ॰ नितिन खरे ने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विभिन्न बीमारियों की प्राकृतिक चिकित्सा के उपाय बताये।

उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य महिला समिति दमोह की अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजपूत ने स्वस्थ रहने के लिए कई मंत्र दिए, जैसे कब्ज से छुटकारा पाकर आप कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, साथ ही संतुलित आहार भोजन कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए, अपने जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य की दिनचर्या और खानपान कैसा होना चाहिए, साथ ही आज के समय में होने वाली नई-नई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बगैर अंग्रेजी दवाइयों के भी आप शरीर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं और प्रकृति से जोड़कर एक लंबी आयु का जीवन जी सकते हैं, उपस्थित नागरिकों ने शिविर में उपस्थित नेचुरोपैथी विशेषज्ञ से अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए उपाय भी पूछे एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और उनके निवारण के उपाय भी जाने। संस्था सचिव श्रीमती वर्षा शुक्ला ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (आईएनओ) एक सामाजिक संस्था है, जो देश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है पिछले 30 वर्षों से राष्ट्र निर्माण गतिविधियों के साथ-साथ योग चिकित्सा का ज्ञान तथा लाभ घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, इस कार्यक्रम के लिए शहरी एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं आयुष मंत्रालय का आभार व्यक्त किया, प्राकृतिक चिकित्सा योग के प्रति जन जागरूकता हेतु रोग मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती अनीता राजपूत ने कार्यक्रम में कहा कि अंकुरित अनाज का सेवन करोगे, तो रोगमुक्त रहोगे, और दीर्घायु को प्राप्त होगे। प्राकृतिक चिकित्सा ही सभी रोगों का मूल निवारक है। मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुये पं. मनु मिश्रा ने बताया कि प्रकृति से जुड़कर हम अपने आप को पूर्णता निरोगी रख सकते हैं, इसके लिए आज आवश्यकता है कि हर व्यक्ति प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े और अपनी आयु को शतायु बनाएं।

कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों को अंकुरित आहार प्रदान किया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे जानकारी हासिल कर लाभ उठाया।

कार्यक्रम समापन अवसर पर उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन समिति कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।

Related posts

विदिशा से छीन्द मन्दिर में दर्शन पूजन के बाद नर्मदा नदी नहाने गए 2 युवक गहरे पानी में डूबे

Ravi Sahu

बजरंग दल प्रांत शौर्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया :शिव राठौर

asmitakushwaha

लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तर्ज पर होना चाहिए साहू समाज के चुनाव

Ravi Sahu

बुरहानपुर एक दिवसीय पहुंचे भाजपा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी का 19वीं शताब्दी अंग्रेजों की थी 20वीं शताब्दी कांग्रेस की थी और 21 शताब्दी भारतीय जनता पार्टी 

Ravi Sahu

नगर निगम के वार्ड नंबर 18 एवं 30 के सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, प्रभारी कलेक्टर गेमावत ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Ravi Sahu

डिंडौरी:- फ्लैग मार्च निकलकर नगरवासियों से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

Ravi Sahu

Leave a Comment