Sudarshan Today
DAMOHमध्य प्रदेश

प्राकृतिक चिकित्सा योग के प्रति जन जागरूकता हेतु रोग मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन एवं सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी एक समग्र आयुर्विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य महिला समिति के सहयोग से होमगार्ड ग्राउंड, शिव शनि मंदिर के पास, वार्ड नंबर 07, दमोह में नेचुरोपैथी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में रेडक्रास के अध्यक्ष कृष्ण कुमार परोहा, पतंजलि चिकित्सालय से योगी लोकेश सिंह,  प्राकृतिक चिकित्सा के डॉ॰ प्रकाश आठया एवं डॉ॰ नितिन खरे उपस्थित थे।

कार्यक्रम का‌शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ॰ प्रकाश आठया एवं डॉ॰ नितिन खरे ने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विभिन्न बीमारियों की प्राकृतिक चिकित्सा के उपाय बताये।

उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य महिला समिति दमोह की अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजपूत ने स्वस्थ रहने के लिए कई मंत्र दिए, जैसे कब्ज से छुटकारा पाकर आप कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, साथ ही संतुलित आहार भोजन कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए, अपने जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य की दिनचर्या और खानपान कैसा होना चाहिए, साथ ही आज के समय में होने वाली नई-नई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बगैर अंग्रेजी दवाइयों के भी आप शरीर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं और प्रकृति से जोड़कर एक लंबी आयु का जीवन जी सकते हैं, उपस्थित नागरिकों ने शिविर में उपस्थित नेचुरोपैथी विशेषज्ञ से अपनी बीमारियों को दूर करने के लिए उपाय भी पूछे एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और उनके निवारण के उपाय भी जाने। संस्था सचिव श्रीमती वर्षा शुक्ला ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (आईएनओ) एक सामाजिक संस्था है, जो देश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है पिछले 30 वर्षों से राष्ट्र निर्माण गतिविधियों के साथ-साथ योग चिकित्सा का ज्ञान तथा लाभ घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, इस कार्यक्रम के लिए शहरी एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं आयुष मंत्रालय का आभार व्यक्त किया, प्राकृतिक चिकित्सा योग के प्रति जन जागरूकता हेतु रोग मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती अनीता राजपूत ने कार्यक्रम में कहा कि अंकुरित अनाज का सेवन करोगे, तो रोगमुक्त रहोगे, और दीर्घायु को प्राप्त होगे। प्राकृतिक चिकित्सा ही सभी रोगों का मूल निवारक है। मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुये पं. मनु मिश्रा ने बताया कि प्रकृति से जुड़कर हम अपने आप को पूर्णता निरोगी रख सकते हैं, इसके लिए आज आवश्यकता है कि हर व्यक्ति प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े और अपनी आयु को शतायु बनाएं।

कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों को अंकुरित आहार प्रदान किया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे जानकारी हासिल कर लाभ उठाया।

कार्यक्रम समापन अवसर पर उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन समिति कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।

Related posts

क्षत्राणी दिवाली मिलन समारोह संपन्न हुआ गया 

Ravi Sahu

25 लाख को 8 माह में स्वरोजगार दिया, एक लाख को सरकारी नौकरी देंगे – मुख्यमंत्री श्री चौहान   हर माह 2 लाख युवाओं को स्वरोजगार भी देंगे – मुख्यमंत्री श्री चौहान

Ravi Sahu

*गुजरात पाँवगढ़ से माता की ज्योत लेकर भक्तगण पैदल पहुचे श्री ॐ शक्ति सेवाधाम आश्रम मारूगढ़*

Ravi Sahu

सीहोर जिले के सभी निकायों में पार्षद प्रत्याशियों ने ग्रीन संकल्प के तहत किये वृक्षारोपण,जिले को हराभरा बनाने का लिया संकल्प

Ravi Sahu

*खरगोन कलेक्टर एसपी ने राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों के साथ कि बैठक*

Ravi Sahu

पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

Ravi Sahu

Leave a Comment