Sudarshan Today
देशमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर किया कार्यकर्ताओ को संबोधित

डिण्डौरी:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार गरीब, वंचित, पीडित एवं किसानो के कल्याण के प्रति समर्पित है। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर देश अग्रसर है। कोविड़ वैश्विक महामारी के समय 12 मई 2020 को प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रूपये के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा कर उस पर क्रियान्वयन करने का काम किया। जहाॅ एक ओर गरीब किसान, आम जनमानस को राहत देने का कार्य हुआ वहीं अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई। भारत दुनिया की तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के उन देशों मे है जहां के इकोनाॅमिक इंडिकेटर्स में तेजी से सुधार आ रहा है। गरीब को मूलभूत सुविधाऐं मिलने पर वो अपनी ऊर्जा, अपने देश के विकास मे लगाता है। इस बजट का फोकस गरीब, मिडिल क्लास एवं युवाओ को बुनियादी सुविधाएं देने पर है। उन्होने कहा कि इस बजट में सीमावर्ती गांवो के विकास के बारे में नए सिरे से सोचा गया है। ऐसे गावों मे हर प्रकार की सुविधा हो, बिजली, पानी, सड़क का इंतजाम हो, इसके लिए बजट मे विशेष वाइब्रंेट विलेज प्रोग्राम का ऐलान किया गया है। वहीं देश की कृषि को टेक्नाॅलाॅजी आधारित और केमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट मे उठाये गये है। बीते बजट में हमने किसान रेल और किसान उड़ान की सुविधा सुनिश्चित की अब किसान ड्रोन किसान का नया साथी बनने वाला है। इसी कड़ी मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे उक्त कार्यक्रम को माइक्रोटेक कम्प्युटर एकेडमी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, जे.एस. मरकाम, आकाश नामदेव, पार्षद मोहन सिंह राठौर, अशोक सरैया, योगेश सरैया, एच.एस. सरौते, राजकुमार बर्मन, रजनी श्रीवास, श्यामसिंह परस्ते, पीताम्बर पाराशर, मनी सैनी, कुशलराज बिलैया, कान्हा शर्मा, पुष्पराज सिंह धुर्वे, सुजान सिंह, तेज बहादुर, हेमन्त बिलागर, भोजराज, प्रांजुल सोनी, दिवाकर धुर्वे, नवीन रजक, आरती पूषाम, मनीषा श्याम, वंदना यादव, इतवरिया, सुहागवती, स्नेहा मरावी, सकुनतला झारिया, सुषमा मरावी, सोनम पाटिल, दुर्गा पाराशर, जानकी उददे, द्रोपती आर्मो, अंजली नंदा, क्रंाति धुर्वे, साक्षी मरकाम, झरोखा पट्टा, मिथलेश्वरी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

शहपुरा पुलिस ने नशा मुक्ति और साइबर क्राइम अभियान को लेकर चलाया जन जागरूकता अभियान सप्ताहिक बाजार अमेरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

Ravi Sahu

नीति आयोग के संकेतकों एवं प्लान ऑफ़ एक्शन के सम्बन्ध में की गई समीक्षा

Ravi Sahu

*शुभ संयोग में होगी नवरात्री घटस्थापना, डा पंडित गणेश शर्मा

Ravi Sahu

ग्राम खन्नौधी में एथलेटिक्स व वॉलीबॉल खेल का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन*

Ravi Sahu

पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर शिव पंचायत और शिखर कि स्थापना कर यज्ञ की पूर्णाहुति

Ravi Sahu

Leave a Comment