Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

*शुभ संयोग में होगी नवरात्री घटस्थापना, डा पंडित गणेश शर्मा

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

*

 

*शादीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी कि 26 सितंबर 2022 सोमवार से प्रारंभ हो रही है, जो 4 अक्टूबर 2022 तक रहेगी। स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार मातारानी हाथी पर सवार होकर आ रही है और बन रहे हैं बहुत ही शुभ संयोग और दुर्लभ योग। घटस्थापना के बाद शुभ दिन इस प्रकार रहेंगे। 26.9.22 सोमवार प्रतिपदा शैलपुत्री। 27.9.22 मंगलवार दितीय ब्रह्म चारिणी 28.9.22 बुधवार तृतीय चंद घंटा 29.9.22 चतुथी गुरुवार कुष्मांडा 30.9.22 शुक्रवार पंचमी एशकंदमाता 1.10.22 शनिवार कात्यानी 2.10.22 रविवार सप्तमी कालरात्रि 3.10.22सोमवार अष्टमी महागौरी 4.10.22 मंगलबार सिद्धि दात्री हवन नवरात्रि समापन*

 

*तिथि :-* आश्विन नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर 2022 सोमवार को सुबह 03 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 27 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर खत्म होगी।

 

*नवरात्रि पर कलश स्थापना और पूजा के शुभ मुहूर्त*

===============

– सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

 

– अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:06 से 12:54 तक रहेगा।

 

– विजय मुहूर्त : दोपहर : 02:30 से 03:18 तक।

 

– गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:19 से 06:43 तक।

 

– सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:31 से 07:43 तक।

 

*नवरात्रि के शुभ योग*

 

– शुक्ल योग सुबह 08:05 तक, उसके बाद ब्रह्म योग।

 

– हस्त नक्षत्र : 26 सितंबर प्रात: 05:55 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन प्रात: 06:16 बजे तक। उसके बाद चित्र।

 

*कैसे करें घट स्थापना और पूजा, सरल विधि :-*

===============

– घट अर्थात मिट्टी का घड़ा। इसे नवरात्रि के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में स्थापित किया जाता है।

 

– घट में पहले थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालें। फिर एक परत मिट्टी की बिछा दें। एक बार फिर जौ डालें। फिर से मिट्टी की परत बिछाएं। अब इस पर जल का छिड़काव करें। इस तरह उपर तक पात्र को मिट्टी से भर दें। अब इस पात्र को स्थापित करके पूजन करें।

 

– जहां घट स्थापित करना है वहां एक पाट रखें और उस पर साफ लाल कपड़ा बिछाकर फिर उस पर घट स्थापित करें। घट पर रोली या चंदन से स्वास्तिक बनाएं। घट के गले में मौली बांधे।

 

– अब एक तांबे के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर नाड़ा बांधकर उसे उस मिट्टी के पात्र अर्थात घट के उपर रखें। अब कलश के ऊपर पत्ते रखें, पत्तों के बीच में नाड़ा बंधा हुआ नारियल लाल कपड़े में लपेटकर रखें।

 

– अब घट और कलश की पूजा करें। फल, मिठाई, प्रसाद आदि घट के आसपास रखें। इसके बाद गणेश वंदना करें और फिर देवी का आह्वान करें।

 

– अब देवी- देवताओं का आह्वान करते हुए प्रार्थना करें कि ‘हे समस्त देवी-देवता, आप सभी 9 दिन के लिए कृपया कलश में विराजमान हों।’

 

– आह्वान करने के बाद ये मानते हुए कि सभी देवतागण कलश में विराजमान हैं, कलश की पूजा करें। कलश को टीका करें, अक्षत चढ़ाएं, फूलमाला अर्पित करें, इत्र अर्पित करें, नैवेद्य यानी फल-मिठाई आदि अर्पित करें।

Related posts

कलेक्टर सीहोर में पदस्थ श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव अधीक्षक का सेवानिवृत्ति समारोह

Ravi Sahu

भाजपा की जन हितैशी योजनाओं से प्रभावित होकर आए कांग्रेस कार्यकर्ता को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Ravi Sahu

सरपंच पति और पुत्र की दबंगई’’उप सरपंच और सचिव ने कलेक्टर से लेकर एसपी और थाने में दर्ज कराई शिकायत’

Ravi Sahu

सुगम खेल उत्सव में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया गया

Ravi Sahu

डॉयल 100 में चल रहा गुंडाराज पलारी चौकी थाना केवलारी में अपराध भी दर्ज हुआ

Ravi Sahu

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे गृह ग्राम, सुनी लोगों की समस्याएं कराया निराकरण

Ravi Sahu

Leave a Comment