Sudarshan Today
टैकनोलजीदेशमनोरंजनराजनीतिलोकलविदेशव्यापार

ग्रामीण इलाकों में फैला कोरोना: उज्जैन 65 मरीज पॉजिटिव, 10 महिदपुर, 1 नागदा का, पॉजिटिविटी रेट 3.15%

उज्जैनएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

उज्जैन में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना शहरी क्षेत्र से निकलकर ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार उज्जैन जिले में 65 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें 54 मरीज उज्जैन, 10 महिदपुर और एक मरीज नागदा का है।

इसके पहले महिदपुर और बड़नगर में उज्जैन से अपडाउन करने वाले दो प्रोफेसर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। लेकिन वे अब दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पॉजिटिविटी रेट 3.15%

उज्जैन में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 3.15% तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 2058 मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें से 65 मरीज पॉजिटिव आई है। कोराना काल में अब तक 5 लाख 88 हजार 234 सेंपल की जांच की गई। इसमें से अब तक 19 हजार 323 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कुल जांच रिपोर्ट का 3.28% है।

191 एक्टिव केस, 182 होम आइसोलेट

उज्जैन में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है। इनमें से 182 मरीज होम आइसोलेट हैं। 6 मरीजों का उपचार माधवनगर डिस्पेंसरी में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। जबकि 3 मरीजों का उपचार इंदौर के अस्पतालों में चल रहा है। 14 एक्टिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट से छुट्‌टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं…

Related posts

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार

Ravi Sahu

सतना के उभरते कलाकार जातिन श्रॉफ…

Ravi Sahu

पानी की विकराल समस्या पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Ravi Sahu

भाजपा प्रत्याशी राकेश सचान ने किया जनसंपर्क

sapnarajput

पंजाब में सरकार बनने पर तिरंगा यात्रा

asmitakushwaha

झांसी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मऊरानीपुर बरुआसागर झांसी पहुंच कर अपने पार्टी के लिए विधायकों आम जनता में जोश भरते हुए नजर आए

asmitakushwaha

Leave a Comment