Sudarshan Today
upकानपुर देहात

जेठानी ने डाई पी और घर पर देवरानी की बच्ची की गई जान

 

 

कानपुर देहात सुदर्शन टुडे ब्यूरो चीफ शाहनवाज खान सानू

 

29 जुलाई

 

सरवनखेड़ा गजनेर थाना क्षेत्र नंदपुर जेठानी व देवरानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे जेठानी ने डाई पी ली और अस्पताल ले जाया गया। इस बीच घर पर देवरानी की नौ माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप जेठानी की नाबालिग बेटी पर लगाया कि उसने कुछ कर दिया है। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

आलापुर गांव के मजरा नंदपुर गांव में जेठानी पिंकी व देवरानी सपना में बुधवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जेठानी पिंकी ने आवेश में डाई पी ली। स्वजन सीएचसी गजनेर ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से स्वजन एक नर्सिंग होम ले गए। इधर, रात में देवरानी सपना की नौ माह की बच्ची नंदिता की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाते तब तक जान चली गई। सपना ने जेठानी की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी पर कुछ करने का आरोप लगाया। गुरुवार को पुलिस तक मामला पहुंचा तो जांच के लिए गांव पहुंची। वहीं पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है। गजनेर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल सका है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण पर देखी आयुष्मान कार्ड के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Ravi Sahu

जिलाधिकारी ने *कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Ravi Sahu

जिला अस्पताल के शव वाहन पर चोरों ने किया हाथ साफ,पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

Ravi Sahu

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ विश्राम दिवस

Ravi Sahu

विशाल सुंदरकांड का आयोजन नरामऊ कानपुर

asmitakushwaha

हिंदुत्व समन्वय समिति के कार्यकर्ता ने शोक जताया

Ravi Sahu

Leave a Comment