Sudarshan Today
upकानपुर देहात

जेठानी ने डाई पी और घर पर देवरानी की बच्ची की गई जान

 

 

कानपुर देहात सुदर्शन टुडे ब्यूरो चीफ शाहनवाज खान सानू

 

29 जुलाई

 

सरवनखेड़ा गजनेर थाना क्षेत्र नंदपुर जेठानी व देवरानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे जेठानी ने डाई पी ली और अस्पताल ले जाया गया। इस बीच घर पर देवरानी की नौ माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप जेठानी की नाबालिग बेटी पर लगाया कि उसने कुछ कर दिया है। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

आलापुर गांव के मजरा नंदपुर गांव में जेठानी पिंकी व देवरानी सपना में बुधवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जेठानी पिंकी ने आवेश में डाई पी ली। स्वजन सीएचसी गजनेर ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से स्वजन एक नर्सिंग होम ले गए। इधर, रात में देवरानी सपना की नौ माह की बच्ची नंदिता की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाते तब तक जान चली गई। सपना ने जेठानी की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी पर कुछ करने का आरोप लगाया। गुरुवार को पुलिस तक मामला पहुंचा तो जांच के लिए गांव पहुंची। वहीं पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है। गजनेर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल सका है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।

Related posts

बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों को ग्रामीणों ने की मारपीट 

asmitakushwaha

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: 70 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, 23 लोग घायल उपचार जारी

Ravi Sahu

झींझक के पास चल रही भव्य श्री राम कथा

asmitakushwaha

स्कूल बैग के साथ गया था बच्चा अभी तक नहीं आया वापस घर

Ravi Sahu

नेहरू युवा केंद्र बलिया तत्वाधान में खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भाषण प्रतियोगिता लेखन का आयोजन किया गया

asmitakushwaha

प्रदेश सरकार की मंशानुरूप हर स्तर तक प्रत्येक पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जायेगा:-रंजना शुक्ला

asmitakushwaha

Leave a Comment