Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

महिला सशिक्तकरण के बिना भारत शक्तिशाली नहीं बन सकता : मुख्यमंत्री

तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, श्री शिव प्रकाश जी, श्री मुरलीधर राव जी, श्री हितानंदजी सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समापन सत्र से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रशिक्षण वर्ग में पहुंची और उन्होंने ‘नए भारत का विचार : केंद्र सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर अपनी बात कही। समापन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाशजी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने वर्ग को सम्बोधित किया।

भाजपा ने हमेशा से महिला नेतृत्व को वरीयता दी

समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अहिल्या देवी की कर्मभूमि, रानी दुर्गावती, वीरांगना अवंति बाई, रानी कमलापति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसी महान नायिकाओं की धरती रही है। आज भी यहां पर सुमित्रा ताई, फायर ब्रांड नेत्री उमाश्री भारती, धाकड़ नेत्री उषा ठाकुर जैसा नेतृत्व पार्टी के पास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिला नेतृत्व को वरीयता दी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना भारत शक्तिशाली राष्ट्र कभी नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे सिर्फ एक ही सपना देखते हैं कि कैसे भारत एक शक्तिशाली, गौरवशाली, वैभवशाली राष्ट्र बने और वे इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व के साथ में काम कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को विश्व गुरू बनने की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान है।

हमारा एजेंडा वोट बैंक का नहीं रहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा एजेंडा कभी भी वोट बैंक का नहीं रहा। हमारा एजेंडा तो समाज के सर्वांगीण विकास का रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से लेकर जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी तक महिला नेतृत्व हमेशा आगे रहा है। भाजपा की सरकारों ने हमेशा से महिलाओं-बेटियों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब 2003 में भाजपा की सरकार आई और 2005 में पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनाया तो सबसे पहले हमने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। इस योजना के विचार को लेकर उन्होंने कहा कि जब वे गांवों में जाते थे तो वहां पर देखते थे कि बेटियों के साथ भेदभाव होता है। यदि बेटियां जन्म ले लेती है तो घर-परिवार वालों के मुंह बन जाते हैं। बेटों के जन्म पर तो खुशी मनाई जाती है, लेकिन बेटियों के जन्म पर दुखी होते थे, तभी मन में विचार आया कि बेटियों के लिए काम करेंगे। फिर मौका मिल गया, मुख्यमंत्री बन गए तो इस योजना को शुरू किया। आज मध्यप्रदेश में 43 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। अब बेटियां जन्म लेने के साथ ही लखपति बन जाती हैं। अब बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई जाती हैं, लड्डू बांटे जाते हैं। मध्यप्रदेश में अब एक हजार बेटों पर 956 बेटियां हैं और इसे एक हजार पर लाने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सिर्फ महिला सशिक्तकरण ही नहीं है, बल्कि महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण करना भी है और इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। हमने नारी सम्मान कोश भी अलग से बनाया है। महिलाओं के नाम पर प्रापर्टी खरीदने पर एक प्रतिशत ही स्टाम्प ड्यूटी ली जाती है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सदैव ही समाज में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 50 प्रतिशत की आबादी को मुख्य धारा में लाने के लिए उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, नलजल योजना, मुद्रा योजना जैसी विभिन्न जनहितैषी योजनाएं चलाकर उनका सशक्त करने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों एवं दृढसंकल्पों के कारण आज हजार पुरूषों पर 1020 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया, केन नॉट बी विदाउट वुमन, एण्ड द आइडिया ऑफ पार्टी केन नॉट बी विदाउट द वुमन ऑफ बीजेपी।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाशजी ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां तक की वेदों में मंत्रों का निर्माण भी कई स्थानों पर महिलाओं ने किया है। अपनी भारतीयता और संस्कृति की पहचान बनाये रखते हुए रानी अवंती बाई, अहिल्या बाई, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू जैसी कं्रातिकारी महिलाएं हुईं।

पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने कहा कि आज देश की जनता श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गौरवान्वित महसूस करती है। आर्मी में भी सम्मान के साथ स्थान दिलाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। पंचायत से लेकर लेकर सर्वोच्च पदों तक एवं महिलाएं संसद में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा सरकार की योजनाओं और संगठन के विचारों के साथ जनता के बीच में सेतु का कार्य करता है। महिलाएं अनेकों संघर्षों के बावजूद अपनी प्रतिभा से समाज, परिवार और राजनीतिक जीवन में सर्वोच्च कार्य कर रही हैं।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं बनाईं हैं और आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त किया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई गई लाडली लक्ष्मी योजना को विश्व के कई देशों ने अपनाया है। प्रदेश की 43 लाख बेटियां इस योजना से लाभान्वित हुई है। अति प्रशसन्नता का विषय है कि महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग उस पावन धरा पर संपन्न हुआ, जहां राजमाता सिंधिया जी जैसी महान त्यागी विभूति ने जनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। मध्यप्रदेश की जनता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली एवं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली श्रीमती सुषमा स्वराज जी का नेतृत्व इस पावन धरा से पूरे देश को मिला। इसी मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पद्यमश्री से सम्मानित श्रीमती सुमित्रा महाजन ने अपनी कार्यशैली से देश का गौरव बढ़ाया। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन अलग-अलग चार सत्र हुए। प्रथम सत्र में ‘भारतीय महिलाओं की स्थिति पर चर्चा’ विषय पर एव्हीबीपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बालिका प्रभारी ममता यादव ने अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री ने दिया महिला मोर्चा को आमंत्रण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को निमंत्रण देते हुए कहा कि वे आगामी राष्ट्रीय बैठकें भी मध्यप्रदेश में करें। उनके लिए मध्यप्रदेश के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वे किसी को परेशान नहीं करें, सीधे मध्यप्रदेश आकर अपनी बैठकें करें।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हुआ भव्य स्वागत

सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी शामिल हुई। सीहोर आगमन पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, मध्यप्रदेश भाजपा की महामंत्री कविता पाटीदार, मप्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर, प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी भव्य अगवानी कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंच पर प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत, श्रीमती सुखप्रीत कौर, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, पार्टी की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, श्रीमती माया पटेल, श्रीमती अश्वनी परांजपे, श्रीमती रश्मी शर्मा, सीहोर जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रितू जैन उपस्थित थीं।

Related posts

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना खरगोनजिले में मिलन समारोह आयोजित*

Ravi Sahu

नेपानगर में पत्रकार पर हुए हमले की घटना को लेकर बुरहानपुर नेपानगर पत्रकार संगठनों ने सीएसपी को सौपा ज्ञापन आरोपियों को पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

Ravi Sahu

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन

Ravi Sahu

*ग्राम सभा का आयोजन हुआ संपन्न निम्न प्रस्तावों पर किया विचार*

Ravi Sahu

*मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया*

Ravi Sahu

भूतड़ी अमावस पर कालिया देव पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Ravi Sahu

Leave a Comment